Home Breaking News Bengaluru Blast: बेंगलुरु आईईडी विस्फोट में क्या किसी संगठन का हाथ है? गृहमंत्री ने दिया ये जवाब

Bengaluru Blast: बेंगलुरु आईईडी विस्फोट में क्या किसी संगठन का हाथ है? गृहमंत्री ने दिया ये जवाब

0
Bengaluru Blast: बेंगलुरु आईईडी विस्फोट में क्या किसी संगठन का हाथ है? गृहमंत्री ने दिया ये जवाब

[ad_1]

karnataka bengaluru rameshwaram cafe ied blast case home minister reply involvement of any terrorist group

कर्नाटक के गृह मंत्री
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


कर्नाटक के बेंगलुरु में रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके की हर कोण से जांच की जा रही है। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है। धमाके में किसी संगठन के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस वक्त वे इस पर कुछ नहीं बोल सकते और घटना की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

‘आरोपी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे’

जी परमेश्वर ने बताया कि ‘घटना की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। कुछ अहम जानकारी मिली है। घटना के समय उस रूट से 26 नंबर की बस गुजरी थी। ऐसी आशंका है कि संदिग्ध आरोपी उसी बस से उतरा था। इसलिए बेंगलुरु मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की 26 नंबर की बसों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।’ गृह मंत्री ने कहा कि ‘हमें उम्मीद है कि हम आरोपी को जल्द पकड़ लेंगे। वह कितनी भी बचने की कोशिश कर ले, हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। अभी इस वक्त हम नहीं बता सकते कि क्या इस धमाके के पीछे किसी संगठन का हाथ है या नहीं। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके को लेकर कई चर्चाएं चल रही हैं। उन्हीं में एक चर्चा है कि शायद किसी ने जलन के चलते इस धमाके को अंजाम दिया है क्योंकि वह कैफे की सफलता को पचा नहीं पा रहा था।’

क्या जांच एजेंसियां करेंगी घटना की जांच?

बेंगलुरु धमाके की जांच केंद्रीय एजेंसियों द्वारा करने के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त संख्या में अधिकारी, फोरेंसिक लेबोरेट्ररी मौजूद हैं। फोरेंसिक टीम ने सैंपल इकट्ठा कर लिए हैं और वे विस्फोट की क्षमता की जांच कर रहे हैं। विपक्ष द्वारा सीएम का इस्तीफा मांगे जाने पर जी परमेश्वर ने कहा कि वे हर बात पर सीएम और डिप्टी सीएम का इस्तीफा मांगते हैं। जब 2022 में मंगलुरु में कुकर ब्लास्ट हुआ था तो क्या उन्होंने इस्तीफा दिया था? गृह मंत्री ने विपक्ष से इस मुद्दे पर राजनीति न करने की अपील की। 

 




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here