[ad_1]

CUET UG 2024 Last Date
– फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
CUET-UG Schedule may Change: सीयूईटी यूजी के आवेदकों के लिए एक जरूर खबर है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के कारण संभावना जताई जा रही है कि सीयूईटी-यूजी परीक्षा की तिथियों में बदलाव करना पड़े। यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार के अनुसार, लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के आधार पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी का कार्यक्रम बदला जा सकता है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने बीते मंगलवार को सीयूईटी-यूजी 2024 परीक्षा की तिथियों की घोषणा की थी। सीयूईटी-यूजी 2024 का आयोजन 15 से 31 मई तक किया जाना है और रिजल्ट 30 जून को जारी किया जाना है। दूसरी ओर चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है। संभावना है कि लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम इसी महीने जारी कर दिया जाए।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रमुख कुमार ने कहा है, “एनटीए द्वारा घोषित तारीखें अस्थायी हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद, एनटीए सीयूईटी-यूजी की तारीखों को अंतिम रूप देगा। अस्थायी रूप से परीक्षा 15 मई से होनी प्रस्तावित है।” CUET-UG के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई और 26 मार्च को समाप्त होगी।
एनटीए ने घोषणा की है कि परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी – कुछ विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट और अन्य के लिए पेन-एंड-पेपर मोड में।
अधिकारियों ने कहा था कि अधिक संख्या में पंजीकरण वाले विषयों के लिए, परीक्षा ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) प्रारूप का उपयोग करके पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। दूसरों के लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।
[ad_2]
Source link