Home Sports IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में अनोखा तिहरा शतक जड़ने के करीब जडेजा, धर्मशाला में महारिकॉर्ड बनाने का चांस

IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में अनोखा तिहरा शतक जड़ने के करीब जडेजा, धर्मशाला में महारिकॉर्ड बनाने का चांस

0
IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में अनोखा तिहरा शतक जड़ने के करीब जडेजा, धर्मशाला में महारिकॉर्ड बनाने का चांस

[ad_1]

India vs England 5th Test: टीम इंडिया के दिग्गज लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में महारिकॉर्ड बना सकते हैं. 35 साल के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में अनोखा तिहरा शतक जड़ने के करीब हैं. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा. मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से अजेय बढ़त बना रखी है. भारत पहले ही टेस्ट सीरीज जीत चुका है.

टेस्ट क्रिकेट में अनोखा तिहरा शतक जड़ने के करीब जडेजा

रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल करने के बहुत करीब हैं. रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए अभी तक 71 टेस्ट मैचों में 292 विकेट हासिल किए हैं. रवींद्र जडेजा अगर इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले पांचवें और आखिरी मुकाबले में 8 विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो वह इतिहास रच देंगे. रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे. बता दें कि रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के 3 मैचों में 17 विकेट हासिल कर चुके हैं.

टेस्ट क्रिकेट में घातक गेंदबाज हैं जडेजा 

रवींद्र जडेजा अपनी घातक लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी की वजह से धर्मशाला में होने वाले पांचवें और आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए काल बन सकते हैं. रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए अभी तक 71 टेस्ट मैचों में 292 विकेट हासिल किए हैं. रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैचों में 13 बार पारी में 5 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 2 बार टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट्स झटके हैं. रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए टेस्ट मैचों में 3021 रन भी बनाए हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले टॉप पर हैं. अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट हासिल कर चुके हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

1. अनिल कुंबले – 619 टेस्ट विकेट

2. रविचंद्रन अश्विन – 507 टेस्ट विकेट

3. कपिल देव – 434 टेस्ट विकेट

4. हरभजन सिंह – 417 टेस्ट विकेट

5. ईशांत शर्मा/जहीर खान – 311 टेस्ट विकेट 

6. रवींद्र जडेजा – 292 टेस्ट विकेट

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here