Home Breaking News PM Kisan Yojana: आखिर क्यों नहीं आई आपके खाते में 16वीं किस्त? ये हैं इसके पीछे की वजह

PM Kisan Yojana: आखिर क्यों नहीं आई आपके खाते में 16वीं किस्त? ये हैं इसके पीछे की वजह

0
PM Kisan Yojana: आखिर क्यों नहीं आई आपके खाते में 16वीं किस्त? ये हैं इसके पीछे की वजह

[ad_1]

PM Kisan Yojana: कई तरह की योजनाएं हैं, जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक सरकार लाभ पहुंचाती है। किसी योजना के अंतर्गत घर बनाने के लिए सब्सिडी दी जाती है, तो किसी योजना के अंतर्गत सस्ता या मुफ्त राशन मुहैया कराया जाता है। ठीक इसी तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी हुई, लेकिन कई किसान ऐसे रहे जिन्हें ये लाभ नहीं मिल पाया यानी उनकी किस्त अटक गई। पर क्या आप जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए यहां जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर किन वजहों के कारण 16वीं किस्त अटकी हो सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…




  • दरअसल, बीती 28 फरवरी 2024 को 16वीं किस्त जारी हुई। जहां खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से लगभग 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे। वहीं, इस दौरान कई किसान किस्त से वंचित भी रह गए, क्योंकि उनकी कुछ गलतियों के कारण उनको किस्त का लाभ नहीं मिला है।


ये हैं किस्त अटकने की वजह:-

ई-केवाईसी न करवाना

  • जिन किसानों की किस्त अटकी है, उनमें ऐसे किसान भी हो सकते हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई। जबकि, नियमों के तहत किस्त पाने के लिए ये काम करवाना अनिवार्य था। ऐसे में अगर आप चेक करिए कि क्या आपने ई-केवाईसी करवाई थी। अगर नहीं, तो आपकी किस्त अटकी होगी।


भू-सत्यापन न करवाना

  • उन किसानों को भी 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाया है, जिन्होंने भू-सत्यापन नहीं करवाया। दरअसल, ये काम करवाना जरूरी था और जो किसान इसे नहीं करवा पाए उनकी किस्त अटक गई।


ये भी हैं कुछ कारण:-

  • जिन किसानों की बैंक खाते की जानकारी गलत थी, जैसे- बैंक खाता संख्या, खाताधारक का नाम आदि। तो उनकी भी किस्त अटकी हो सकती है
  • वहीं, जिन किसानों के आवेदन फॉर्म में नाम, पता, आधार नंबर आदि जैसी गलतियां हैं, वो किसान भी लाभ से वंचित रह गए।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here