Home Breaking News Rameshwaram Cafe: बंगलूरू के जिस कैफे में हुआ था विस्फोट वहां के मालिक कौन, क्या है उनकी प्रतिक्रिया? जानें

Rameshwaram Cafe: बंगलूरू के जिस कैफे में हुआ था विस्फोट वहां के मालिक कौन, क्या है उनकी प्रतिक्रिया? जानें

0
Rameshwaram Cafe: बंगलूरू के जिस कैफे में हुआ था विस्फोट वहां के मालिक कौन, क्या है उनकी प्रतिक्रिया? जानें

[ad_1]

Who owns Rameshwaram Cafe, What they said about the Bengaluru blast?

बंगलूरू के जिस कैफे में हुआ था विस्फोट वहां के मालिक।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बंगलूरू के राजाजीनगर स्थित रामेश्वरम कैपे में शुक्रवार दोपहर एक बजे भीषण धमाका हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। मामले में दावा किया जा रहा था कि रामेश्वरम कैफे में अज्ञात बैग रखा गया था, जिसके कुछ देर बाद जोरदार धमाका हुआ। इस मामले में जहां एक तरफ सियासी जंग शुरू हो गई है। वहीं, दूसरी ओर कैफे के मालिकों ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग करने की बात कही है। 

घटना से काफी दुखी

घटना के बाद कैफे की ओर से एक बयान जारी किया गया था, जिसमें कहा गया- ‘ब्रुकफील्ड शाखा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से हम काफी दुखी हैं। हम अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग कर रहे हैं।’

घायलों की मदद को तैयार

कैफे की सह-संस्थापक दिव्या राघवेंद्र राव ने बताया कि वह घायलों को मदद की पेशकश कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी संवेदनाएं घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम उन्हें हर तरह की सहायता और देखभाल की पेशकश कर रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।’

यह है मामला

बंगलूरू पुलिस ने कैफे में विस्फोट के संबंध में कड़े गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह धमाका शुक्रवार दोपहर एक बजे हुआ था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध शख्स दिखाई दिया है, जो कैफे के अंदर एक बैग रखता दिख रहा है। पुलिस का मानना है कि विस्फोट को अंजाम देने के लिए टाइमर के साथ एक आईईडी डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था।

बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे धमाका मामले में 10 घायलों का इलाज जारी है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। कर्नाटक पुलिस का बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए भाजपा एनआईए जांच की मांग कर रही है। 

कौन हैं रामेश्वरम कैफे के मालिक?

राघवेंद्र राव एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, जिन्हें खाद्य उद्योग में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वह आईडीसी किचन के संस्थापक और प्रमोटर हैं। वह रामेश्वरम कैफे श्रृंखला में संचालन का नेतृत्व करते हैं।

वहीं, दिव्या राघवेंद्र राव चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से वित्त और प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वह रामेश्वरम कैफे के प्रबंधन और वित्त विभाग की प्रमुख हैं। इतना ही नहीं दिव्या को 12 से अधिक का कार्य अनुभव है। वह आईसीएआई की दक्षिण भारतीय क्षेत्रीय परिषद की बंगलूरू शाखा की प्रबंध समिति की सदस्य भी हैं।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here