Home Breaking News UP: यूपी में राजभर-दारा बनेंगे मंत्री, रालोद को भी कैबिनेट में मिलेगी जगह! मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल से की मुलाकात

UP: यूपी में राजभर-दारा बनेंगे मंत्री, रालोद को भी कैबिनेट में मिलेगी जगह! मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल से की मुलाकात

0
UP: यूपी में राजभर-दारा बनेंगे मंत्री, रालोद को भी कैबिनेट में मिलेगी जगह! मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल से की मुलाकात

[ad_1]

CM Yogi Adityanath meets to UP governor Anandi Ben Patel over cabinet expansion.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


योगी सरकार 2.0 का बहु-प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होगा। शुक्रवार सुबह दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद 3 से 5 मार्च के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार रात दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक बैठक में सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान के साथ रालोद के एक या दो विधायकों को मंत्री बनाने पर मंथन हुआ। रालोद के एक विधायक को कैबिनेट और दूसरे को राज्यमंत्री का पद देने पर भी चर्चा हुई। भाजपा के भी एक से दो विधायकों को मंत्री बनाने पर बात हुई है।

 

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल शुक्रवार को वाराणसी गईं। उनका शनिवार शाम तक वापस लखनऊ लौटने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री शनिवार को गोरखपुर रहेंगे। उनका रविवार दोपहर तक वापस लखनऊ लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में माना जा रहा है कि 3 मार्च को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। राज्यपाल को 3 मार्च की शाम को फिर राजधानी से बाहर जाना है। यदि रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ तो 5 मार्च तक ही संभव होगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here