Home Sports ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ने बल्लेबाजी में बनाया रिकॉर्ड, ना फिफ्टी, ना ही शतक

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ने बल्लेबाजी में बनाया रिकॉर्ड, ना फिफ्टी, ना ही शतक

0
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ने बल्लेबाजी में बनाया रिकॉर्ड, ना फिफ्टी, ना ही शतक

[ad_1]

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के दौरे पर अपना धमाकेदार खेल जारी रखा है. टी20 सीरीज में मेजबान टीम का क्लीन स्वीप करने के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भी टीम ने जीत दर्ज की. 172 रन की बड़ी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 की बढ़त हासिल की. इस मैच के दौरान नाथन लियोन ने वो खास उपलब्धि अपने नाम की जो इससे पहले किसी के नाम नहीं थी.

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन के गेंदबाजी की चर्चा हमेशा ही की जाती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10 विकेट झटके. इसी मैच के दौरान दूसरी पारी में बतौर नाइट वॉटमैन उतारे जाने के बाद इस धुरंधर ने 41 रन की शानदार पारी खेल टीम के लिए बड़ा योगदान दिया. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 164 रन बनाए थे. नाथन लियोन ने इस पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 1500 रन पूरे किए.

लियोन ने बनाया रिकॉर्ड
147 साल के टेस्ट इतिहास में नाथन लियोन ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने बिना कोई शतक या अर्धशतक के 1500 रन पूरे किए. इससे पहले कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया था. 128 टेस्ट मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कुल 1501 रन बनाए हैं. जिसमें सर्वाधिक स्कोर 47 रन का है. वेस्टइंडीज के केमार रोच बिना अर्धशतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में लियोन के बाद आते हैं. 1174 रन इस खिलाड़ी के खाते में हैं. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने 1010 रन बनाए थे. इंग्लैंड के फ्रीड ट्रूमैन ने बिना अर्धशतक के 981 रन बनाए थे.

Tags: Nathan Lyon

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here