Home Sports क्रिकेट में शतकों का महारिकॉर्ड किसके नाम? एक बल्लेबाज के नाम है 199 सेंचुरी

क्रिकेट में शतकों का महारिकॉर्ड किसके नाम? एक बल्लेबाज के नाम है 199 सेंचुरी

0
क्रिकेट में शतकों का महारिकॉर्ड किसके नाम? एक बल्लेबाज के नाम है 199 सेंचुरी

[ad_1]

हाइलाइट्स

जैक हॉब्स फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 199 शतक जड़ चुके हैं
इंग्लैंड के इस बैटर के महारिकॉर्ड को तोड़ पाना आसान नहीं

नई दिल्ली. कहते हैं रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं. लेकिन क्रिकेट में कई रिकॉर्ड आज भी ऐसे हैं जो वर्षों से अटूट हैं. और उनका निकट भविष्य में टूटना मुश्किल है. उन्हीं में से एक फर्स्ट क्लास क्रिकेट का महारिकॉर्ड है जो कई सालों से टूटने का इंतजार कर रहा है. और वह रिकॉर्ड है सबसे ज्यादा शतकों का. बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 100 शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सचिन सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में 42वें नंबर पर हैं. इस लिस्ट में जो खिलाड़ी टॉप पर है, उसका नाम जैक हॉब्स का है, जो इंग्लैंड के हैं.

दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज जैक हॉब्स (Jack Hobbs) ने अपने 4 दशक के क्रिकेट करियर में कुल 834 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने सर्वाधिक 199 शतक और 273 अर्धशतक लगाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह किसी बल्लेबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. हॉब्स इस दौरान 50.70 की औसत से 61760 रन बनाए. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 25 बल्लेबाजों ने 100 या इससे ज्यादा शतक जड़े हैं. इस लिस्ट में पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास (Zaheer Abbas) भी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से आगे हैं. जहीर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 108 सेंचुरी जड़ी है.

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस पर आया पाक क्रिकेटर का दिल… बटुए में मिला फोटो, किडनैपिंग का बना लिया था मन, फिर..

42वें नंबर पर हैं सचिन तेंदुलकर
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 81 शतक दर्ज हैं. हाफ सेंचुरी के मामले में सचिन शतक जड़ चुके हैं. उनके नाम 116 अर्धशतक दर्ज हैं. सचिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में 42वें नंबर पर हैं. मास्टर ब्लास्टर ने 310 मैचों में ये शतक जड़े हैं. सचिन के साथ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम 82 शतक हैं. इस लिस्ट में जैक हॉब्स के बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के एलियास हेनरी हैंडरमैन हैं, जिन्होंने 833 मैचों में 170 शतक जड़े हैं.

सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल करियर
दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम 200 टेस्ट मैचों में 51 शतक हैं जबकि 463 वनडे में वह 49 सेंचुरी ठोक चुके हैं. सचिन टेस्ट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं वहीं टेस्ट में उनके नाम 15921 रन दर्ज है जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक 18426 रन बनाए हैं. सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में एक टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेला है जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए थे.

Tags: Cricket Records, Number Game, Sachin tendulkar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here