Home Sports टीम इंडिया से बाहर होने के बाद खूंखार हुआ गेंदबाज, 1, 2 नहीं किए पूरे 4 शिकार

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद खूंखार हुआ गेंदबाज, 1, 2 नहीं किए पूरे 4 शिकार

0
टीम इंडिया से बाहर होने के बाद खूंखार हुआ गेंदबाज, 1, 2 नहीं किए पूरे 4 शिकार

[ad_1]

हाइलाइट्स

आवेश खान ने विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में 4 विकेट चटकाए
मध्य प्रदेश के खिलाफ विदर्भ की पहली पारी 170 पर ढेर हो गई

नई दिल्ली. तेज गेंदबाज आवेश खान रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं. आवेश मध्यप्रदेश की ओर से विदर्भ के खिलाफ अंतिम चार का मुकाबला खेल रहे हैं. उन्होंने इस अहम मुकाबले के पहले ही दिन नई और पुरानी गेंद से कहर बरपा दिया. आवेश की शानदार गेंदबाजी के दम पर मध्य प्रदेश ने विदर्भ को पहली पारी में 170 रन पर ढेर कर दिया. आवेश खान इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज के शुरुआती 2 टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा थे लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला. बाद में उन्हें सीरीज के आखिरी तीन टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया.

आवेश खान (Avesh Khan) ने मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए रणजी सेमीफाइनल में विदर्भ (Madhya Pradesh vs Vidarbha) के खिलाफ पहली पारी में 49 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि कुलवंत खेजरोलिया ने 38 रन देकर और वेंकटेश अय्यर ने 28 रन देकर 2-2 विकेट लेकर उनका बखूबी साथ निभाया. विदर्भ को पहली पारी में सस्ते में समेटने के बाद मध्य प्रदेश ने स्टंप तक पहली पारी में 1 विकेट गंवाकर 47 रन बना लिए थे. हालांकि मध्य प्रदेश की टीम अभी 123 रन से पीछे है.

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस पर आया पाक क्रिकेटर का दिल… बटुए में मिला फोटो, किडनैपिंग का बना लिया था मन, फिर..

मध्यप्रदेश ने स्पिनरों से सिर्फ 2.4 ओवर डलवाए
वीसीए स्टेडियम की पिच इतनी हरियाली लिए हुए थी कि मध्य प्रदेश ने दिन में कुल 56.4 ओवर में से स्पिनरों से केवल 2.4 ओवर ही डलवाए. बायें हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय ने विदर्भ के आखिरी बल्लेबाज उमेश यादव का विकेट झटका. वहीं अन्य स्पिनर जैसे सारांश जैन दर्शक बने रहे.

करुण नायर हाफ सेंचुरी जड़ने में सफल रहे
विदर्भ के लिए बल्लेबाजी में सिर्फ करुण नायर ही क्रीज पर टिककर खेल सके जिन्होंने 105 गेंद में नौ चौके से 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. भारतीय तेज गेंदबाज आवेश ने सलामी बल्लेबाज ध्रुव शोरे (13 रन) के स्टंप उखाड़कर मध्य प्रदेश को अच्छी शुरुआत दिलाई. फिर विदर्भ ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवा दिए और टीम के लिए सबसे बड़ी भागीदारी अर्थव तायडे (39 रन, आठ चौके) और अमन मोखाडे (13 रन, 75 गेंद) के बीच 36 रन की रही. कर्नाटक के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में शतक जड़ने वाले तायडे (63 गेंद) अय्यर की गेंद पर विकेटकीपर हिमांशु मंत्री को कैच दे बैठे.

विदर्भ ने 106 रन पर 5 विकेट गंवा दिए
विदर्भ के लिए इस सत्र में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले करुण अब क्रीज पर उतरे. लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर साथ नहीं मिला और आवेश ने मोखाडे को आउट कर दिया. मेजबान टीम ने फिर जल्द ही पांच रन के अंदर यश राठौड़ और कप्तान अक्षय वाडकर के विकेट गंवा दिए जिससे स्कोर पांच विकेट पर 106 रन हो गया. विदर्भ की कम से कम 200 रन तक पहुंचने की उम्मीद भी तब खत्म हो गई जब करुण नायर पुल शॉट खेलने के प्रयास में खेजरोलिया की गेंद पर बोल्ड हो गए. 2014 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने वाले आवेश खान ने 43 मैचों में 164 विकेट अपने नाम किए हैं. वह 8 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं जबकि दस बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं.

Tags: Avesh khan, Ranji Trophy

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here