Home Sports ‘धोनी जैसा कोई नहीं…’ सुनील गावस्कर ने ध्रुव जुरेल को माही बताने वाले बयान पर दी सफाई

‘धोनी जैसा कोई नहीं…’ सुनील गावस्कर ने ध्रुव जुरेल को माही बताने वाले बयान पर दी सफाई

0
‘धोनी जैसा कोई नहीं…’ सुनील गावस्कर ने ध्रुव जुरेल को माही बताने वाले बयान पर दी सफाई

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने बाजी मार ली है. 4 टेस्ट मैच में भारत अब तक 3 मैच जीत चुका है. टीम इंडिया के लिए इसी सीरीज में डेब्यू करने वाले ध्रुव जुरेल ने काफी प्रभावित किया. अब तक सीरीज में उन्होंने कमाल का परफॉर्म किया है. उनकी पारी को देखते हुए सुनील गावस्कर ने कहा था कि वह भारत के अगले एमएस धोनी होंगे. अब इस पर उन्होंने सफाई दी है.

सुनील गावस्कर ने सफाई देते हुए कहा,” ध्रुव जुरेल गेम को समझकर खेलते हैं. जिस तरह से वे परिस्थिति को संभालते हैं वो मुझे महेंद्र सिंह धोनी वाला फील देता है. वह बीच में छक्के लगाते हैं और स्ट्राइक रेट रोटेट करते हैं. इसके अलावा फील्डिंग में उसने जिस तरह से थ्रो कर बेन डकेट को रन आउट किया. इसके बाद जिमी एंडरसन का शानदार कैच लिया. जब महेंद्र सिंह धोनी इस उम्र में थे उनमें भी परिस्थिति को समझने की क्षमता थी.”

IVPL 2024: वीरेंद्र सहवाग की टीम ने फाइनल में मारी एंट्री, दिल्ली को 60 रन से हराया, फिल मस्टर्ड बने हीरो

गावस्कर ने आगे कहा, ” इन्हीं खूबियों को देखकर मैंने कहा था कि ध्रुव जुरेल एम एस धोनी की तरह हैं. कोई भी एम एस धोनी जैसा नहीं बन सकता है. महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक हैं. लेकिन अगर जुरेल अपने करियर में वो कुछ कर दिखाते हैं जो धोनी करते थे तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा होगा.”

गावस्कर ने इससे पहले कहा था कि ध्रुव जुरेल का माइंड पढ़कर मुझे ऐसा लग रहा है कि वह भारत के अगले एमएस धोनी होंगे. आज वह शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी पारी में कोई गलती नहीं की. यह यंग खिलाड़ी भारत के लिए आने वाले समय में बहुत सारी सेंचुरी लगाएगा. क्योंकि उसा प्रेजेंस ऑफ माइंड काफी अच्छा है.

Tags: IND vs ENG, Ms dhoni, Sunil gavaskar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here