Home Sports ‘मैं तो मर गया यार’, हेलमेट पहनने की नहीं मानी सलाह, क्रिकेटर की हुई थी मौत

‘मैं तो मर गया यार’, हेलमेट पहनने की नहीं मानी सलाह, क्रिकेटर की हुई थी मौत

0
‘मैं तो मर गया यार’, हेलमेट पहनने की नहीं मानी सलाह,  क्रिकेटर की हुई थी मौत

[ad_1]

नई दिल्‍ली. कहा जाता है ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’. खेलों और हादसों का चोलीदामन का रिश्‍ता है. क्रिकेट मैदान पर जरा सी लापरवाही खिलाड़‍ियों को भारी पड़ती है. ऐसे में खेल की शीर्ष संस्‍था ICC ने किसी प्‍लेयर को गेंद लगने की स्थिति में अब तमाम ऐहतियात बरतने पर सख्‍ती से अमल सुनिश्चित किया है. ऑस्‍ट्रेलियाई बैटर फिल ह्यूज की गेंद लगने से हुई मौत के बाद बैटर्स को गरदन के पीछे सेफ्टी गार्ड लगे हेलमेट के ही इस्‍तेमाल की हिदायत दी गई है. यही नहीं, क्‍लोज इन फील्‍डर्स को भी हेलमेट पहनने की ताकीद की गई है.

भारत-इंग्‍लैंड सीरीज (India Vs England) के रांची टेस्‍ट (Ranchi Test) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें टीम इंडिया (Team India) के कप्‍तान रोहित शर्मा, सिली प्‍वाइंट पर फील्डिंग कर रहे सरफराज खान को हीरो नहीं बनने और हर हाल में हेलमेट पहनने की नसीहत दे रहे हैं. सुरक्षा नियमों को लेकर कप्‍तान के इस सख्‍त लहजे को फैंस ने काफी पसंद किया है. क्‍लोज इन फील्डिंग के दौरान सुरक्षा उपकरणों को पहनना बेहद जरूरी है. कई बार बैटर के ताकतवर शॉट से क्‍लोज इन फील्‍डर न केवल बुरी तरह घायल हुए हैं बल्कि उन्‍हें जान भी गंवानी पड़ी है.

फैंस के चहेते 3 क्रिकेटर जिनके टीम में न होने पर लगते थे मैच बॉयकाट के नारे

फील्डिंग के दौरान रमन लांबा को लगी थी गेंद 

Raman Lamba, Raman Lamba death, Team India, Indian cricketer, Death on the cricket field, India Vs England, रमन लांबा, रमन लांबा की मौत, क्रिकेट मैदान पर मौत, टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेटर, भारत Vs इंग्‍लैंड

टीम इंडिया की ओर से खेल चुके एक क्रिकेटर की 26 वर्ष पहले बैटर का तेज शॉट सिर पर लगने से मौत हुई थी. यह क्रिकेटर थे रमन लांबा (Raman Lamba) जो आक्रामक बैटिंग के अलावा अपनी खूबसूरती से भी लोकप्रिय थे. वर्ष 1998 में ढाका में बांग्‍लादेश लीग के एक मैच में लांबा फारवर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे. इसी दौरान बैटर मेहराब हुसैन का ताकतवर प्रहार सीधा उनके सिर पर लगा था.

7 अनलकी क्रिकेटर, एक ने डेब्‍यू ODI में जड़े 55*,दूसरे ने लिए 3 विकेट लेकिन..

बैटर का शॉट सिर से टकराकर विकेटकीपर तक पहुंचा था

रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहम्‍मडन स्‍पोटिंग क्‍लब के खिलाफ इस मैच में लांबा, अबाहनी क्रीड़ा चक्र टीम से खेल रहे थे. क्‍लोज इन फील्‍डर आमतौर पर हेलमेट लगाकर फील्डिंग करते हैं. अबाहनी टीम के कप्‍तान खालिद मसूद ने लांबा से हेलमेट पहनने को कहा था लेकिन ओवर में तीन गेंदें ही शेष रहने के चलते उन्‍होंने ऐसा नहीं किया था. गेंद सिर पर लगते ही लांबा मैदान पर गिर गए थे और उनके शब्‍द थे – मैं तो मर गया यार. मेहराब का शॉट इतना ताकतवर था कि लांबा के सिर पर लगने के बाद गेंद उछलकर विकेटकीपर के पास तक पहुंच गई थी. शुरुआत में यह चोट ज्‍यादा गंभीर नहीं लगी थी लेकिन मस्तिष्‍क में खून जमा होने से लांबा कोमा में चले गए. इलाज के लिए आननफानन दिल्‍ली से न्‍यूरोसर्जन भेजा गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका. 23 फरवरी 1998 को उनकी मौत हो गई. एक बेहतरीन क्रिकेटर की हादसे से मौत से पूरा देश गम में डूब गया था. लांबा ने अगर हेलमेट पहना होता तो शायद वे बच जाते.

टीम इंडिया के लिए ‘शुभ’,’मन’ को जीतने वाला भी, प्रिंस की तरह लाइफ स्‍टाइल

हैंड-आई कोऑर्डिनेशन के बिंदास बैटर थे लांबा

Raman Lamba, Raman Lamba death, Team India, Indian cricketer, Death on the cricket field, India Vs England, रमन लांबा, रमन लांबा की मौत, क्रिकेट मैदान पर मौत, टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेटर, भारत Vs इंग्‍लैंड

2 जनवरी 1960 को यूपी के मेरठ में जन्‍मे रमन लांबा ने भारत के लिए 4 टेस्‍ट और 32 वनडे खेले. आक्रामक बैटिंग के कारण वे फैंस में बेहद लोकप्रिय थे. तकनीकी रूप से लांबा सुदृढ़ नहीं थे लेकिन हेंड-आई कोआर्डिनेशन के बल पर वे गेंदबाजों पर हावी होकर बैटिंग करते थे. घरेलू क्रिकेट में दिल्‍ली की ओर से खेले लांबा ने 7 सितंबर 1986 को जयपुर में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल करियर का आगाज किया और अपनी जोरदार बैटिंग (छह मैचों में 278 रन) से पहली ही सीरीज में सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी घोषित किए गए थे. छह मैचों की इस सीरीज में उन्‍होंने 64 (53 गेंद, आठ चौके, एक छक्‍का), 1, 20*, 74 (68 गेंद, आठ चौके, एक छक्‍का), 17 और 102 रन (120 गेंद, आठ चौके, दो छक्‍के) का स्‍कोर बनाया था.

डेब्‍यू टेस्‍ट और वनडे में जड़ा शतक, 16 टेस्‍ट में 4 सैकड़े फिर अचानक…

फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में तिहरा शतक भी बना चुके

इस सीरीज के बाद लांबा ने भारत के लिए 26 और वनडे खेले लेकिन इन मैचों में चार अर्धशतक ही जमा सके. 22 दिसंबर 1989 को लाहौर में पाकिस्‍तान के खिलाफ उन्‍होंने आखिरी वनडे खेला जिसमें वे 7 रन बनाकर आउट हो गए थे. 32 वनडे मैचों में उन्‍होंने 27 के औसत से 783 रन बनाए. लांबा ने भारत के लिए चार टेस्‍ट भी खेले. इस फॉर्मेट में 20.40 के औसत से 102 रन (एक अर्धशतक) उनके नाम पर दर्ज है. वैसे, फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में लांबा का रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा. उन्‍होंने 121 मैचों में 53.84 के औसत से 8776 रन बनाए जिसमें 31 शतक (सर्वोच्‍च स्‍कोर 320 रन) शामिल रहे. लिस्‍ट ए मैचों में उन्‍होंने सात शतक के साथ 2543 रन बनाए, उनका औसत 36.85 का रहा.

एक ही मैच में ब्रैडमैन के दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने से चूके थे सहवाग, यह था कारण

आयरिश बाला किम से की थी शादी

रमन लांबा ने आयरलैंड की किम मिशेल क्रार्थर्स (Kim Michelle Crothers) से शादी थी. आयरलैंड में एक मैच के दौरान लांबा से किम की मुलाकात हुई थी और पहली ही नजर में दोनों एक-दूसरे को भा गए थे. किम ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘रमन आयरलैंड में मैच खेल रहे थे. मैं भी इस मैच को देखने पहुंची थी. उनके व्‍यक्तित्‍व में कुछ ऐसा था कि मैं उनसे नजर हटा नहीं पा रही थी. बाद में रमन मुझसे बात करने आए थे.’ सितंबर 1990 में इन दोनों की शादी हुई थी. रमन और किम के दो बच्चे जैसमीन और कामरान हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रमन की मौत के बाद किम दोनों बच्चों के साथ पुर्तगाल में सैटल हो गई हैं.

Tags: Cricket, India Vs England, Indian Cricketer, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here