[ad_1]
IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच 7 मार्च से खेला जाएगा. भारत सीरीज को पहली ही जीत लिया है. उसने अब तक 4 में से 3 टेस्ट जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना रखी है. अब टीम इंडिया की नजर अंतिम टेस्ट को जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम करने पर होगी. भारत 7 साल के बाद यहां कोई टेस्ट मैच खेलेगा.
धर्मशाला में भारत का रिकॉर्ड
भारतीय टीम धर्मशाला में अब तक 1 ही टेस्ट मैच खेली है. 2017 में उसका मुकाबला यहां ऑस्ट्रेलिया से हुआ था. तब टीम इंडिया ने मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया था. अजिंक्य रहाणे उस मुकाबले में भारत के कप्तान थे. रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.
किसके पास धर्मशाला में टेस्ट खेलने का अनुभव?
मौजूदा भारतीय टीम में शामिल 3 खिलाड़ियों के पास धर्मशाला में टेस्ट खेलने का अनुभव है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव इस बार भी टीम इंडिया में शामिल हैं. तीनों इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में तीनों का अनुभव कप्तान रोहित शर्मा के काम आएगा.
अश्विन-जडेजा और कुलदीप का रिकॉर्ड
धर्मशाला में अनुभवी स्पिनर अश्विन, सीनियर ऑलराउंडर जडेजा और बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव का रिकॉर्ड शानदार है. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए थे. उन्होंने पहली पारी में 30 रन भी बनाए थे. जडेजा की बात करें तो उन्होंने पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 3 विकेट झटके थे. जडेजा ने पहली पारी में 63 रन बनाए थे. कुलदीप ने पहली पारी में 7 रन बनाए थे. गेंदबाजी में उन्होंने कमाल दिखाया था. वह पहली पारी में 4 विकेट लेने में कामयाब हुए थे.
राहुल को मिस करेगी टीम इंडिया?
केएल राहुल के नाम इस मैदान पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 60 और दूसरी पारी में 51* रन बनाए थे. वह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में ज्यादा मैचों में चोट के कारण नहीं खेल पाए. राहुल पहले टेस्ट में खेले थे. उसके बाद से वह मैदान पर नहीं लौटे. राहुल इलाज के लिए इंग्लैंड गए हैं.
[ad_2]
Source link