Home Sports Ishan Kishan: क्या ईशान किशन के पास अब IPL ही आखिरी मौका? पूर्व भारतीय ओपनर ने समझाया

Ishan Kishan: क्या ईशान किशन के पास अब IPL ही आखिरी मौका? पूर्व भारतीय ओपनर ने समझाया

0
Ishan Kishan: क्या ईशान किशन के पास अब IPL ही आखिरी मौका? पूर्व भारतीय ओपनर ने समझाया

[ad_1]

Ishan Kishan: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि ईशान किशन अपने कठिन समय के बीच भी आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे. बता दें कि इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को हाल ही में जारी हुए BCCI एनुअल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह नहीं मिली, जिसके बाद से वह काफी चर्चा में हैं. कॉन्ट्रैक्ट में जगह न मिलने का कारण ईशान का घरेलू क्रिकेट में खेलने से इनकार करना बताया जा रहा है.

ईशान पर बोले आकाश चोपड़ा  

आकाश चोपड़ा ने अपनी एक यूट्यूब वीडियो में कहा, ‘इशान किशन भूखे होंगे, क्योंकि उन्हें सालाना कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है. यही एकमात्र चीज है जो वह खेल रहे हैं. वह और क्या खेल रहे हैं?’  इंग्लैंड सीरीज से उनकी अनुपस्थिति और फिर घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए उनकी न खेलने की इच्छा पर बात करते हुए चोपड़ा ने कहा कि ईशान को आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए.

आईपीएल में करना होगा कमाल 

पूर्व ओपनर ने आगे कहा, ‘या तो उन्होंने खुद नहीं खेलने का विकल्प चुना है या अब उनका चयन नहीं किया जाएगा. तो यह उनके पास मौका है. यदि आप आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो आपके पास आगे बढ़ने की संभावना है. फिर, निश्चित रूप से वानखेड़े की सपाट पिच है, गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी और दूर तक जाएगी.’ बता दें कि ईशान दिसंबर 2023 के बाद से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं. 

खुद हटने का लिया था फैसला 

बता दें कि व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद ईशान किशन दिसंबर से लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं. किशन ने कथित तौर पर भारतीय टीम मैनेजमेंट से छुट्टी मांगी थी, क्योंकि वह मानसिक थकान से उबरने के लिए घर लौटना चाहते थे, जिसे टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स दोनों से समर्थन भी मिला. इसके बाद रिपोर्ट्स ऐसी आई थी कि ईशान को रणजी खेलने को लेकर BCCI अधिकारियों ने कहा है, लेकिन वह फिर भी अपनी घरेलू टीम झारखंड से नहीं खेले.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here