[ad_1]
Robin Minz Accident: आईपीएल 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 3.60 करोड़ रुपये देकर गुजरात टाइटंस की टीम ने आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज को अपने स्क्वॉड से जोड़ा था. टूर्नामेंट से पहले इस युवा क्रिकेट का एक्सीडेंट हो गया है. उनके पिता ने इस बात की पुष्टि की है. 21 वर्षीय रॉबिन अपनी कावासाकी सुपरबाइक चला रहा थे. नियंत्रण खो देने के चलते और रॉबिन की बाइक एक अन्य मोटरसाइकिल से जा भिड़ी। इस क्रिकेटर के दाहिने घुटने में चोट लग गई है और फिलहाल वह निगरानी में हैं. बता दें कि आईपीएल 2024 रॉबिन मिंज का डेब्यू सीजन होगा.
रॉबिन के पिता ने दी जानकारी
रॉबिन मिंज के पिता जेवियर फ्रांसिस मिंज ने एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जब उसकी(रॉबिन) बाइक दूसरी बाइक से जा भिड़ी तो उसने नियंत्रण खो दिया. फिलहाल कोई गंभीर बात नहीं है और वह फिलहाल निगरानी में हैं.’ बता दें कि रॉबिन मिंज के पिता रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. हाल ही में उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को रांची टेस्ट के लिए एयरपोर्ट से बाहर निकले देख कहा था, ‘एक दिन रॉबिन भी भारत के लिए खेलता नजर आएगा.’ विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन को आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस के ट्रेनिंग कैंप में शामिल होना था, लेकिन दुर्घटना के कारण, अब उनके टीम से जुड़ने में देरी हो सकती है.
शुभमन गिल ने की थी मुलाकात
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान बने शुभमन गिल ने रांची एयरपोर्ट पर रॉबिन के पिता जेवियर फ्रांसिस मिंज से मुलाकात की थी. शुभमन का मुलाकात करते का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था. इतना ही नहीं शुभमन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रॉबिन के पिता संग एक फोटो भी पोस्ट की थी. बता दें कि हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का कप्तान नियुक्त किया गया है.
[ad_2]
Source link