[ad_1]

Seaman Sahil Verma
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौसेना कर्मी साहिल वर्मा मुंबई में भारतीय नौसेना के एक जहाज से लापता हो गए। साहिल वर्मा जम्मू के घो मन्हासा का रहने वाले हैं। उनके परिजनों का कहना है कि भारतीय नौसेना ने गुरुवार (29 फरवरी) को उन्हें बेटे के लापता होने की जानकारी दी। इस मामले में परिजनों ने सीबीआई की जांच की मांग की है।
सितंबर 2022 में साहिल वर्मा भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। परिजनों ने बताया कि आखिरी बार 25 तारीख को उनकी बात साहिल से हुई थी। वह 26 फरवरी को जहाज से सेलिंग के लिए रवाना हुए। 27 तारीख को सुबह साढ़े सात तक वह जहाज में थे लेकिन, इसके बाद किसी को नजर नहीं आए। घर वालों को 29 फरवरी को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों का कहना है कि नियम अनुसार उन्हें 24 घंटे में इसकी सूचना दी चाहिए थी।
नौसेना बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश
वहीं, नौसेना के अधिकारियों का कहना है कि नौसेना कर्मी के लापता होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। भारतीय नौसेना ने विस्तृत जांच के लिए नौसेना बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।
[ad_2]
Source link