[ad_1]
MS Dhoni played Dandiya: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जहां जाते हैं छा जाते हैं. जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग समारोह में भी उनका जलवा देखने को मिला है. अनंत मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे हैं. उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के कई सितारों ने हिस्सा लिया. विदेशी क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन और ट्रेंट बोल्ट भी नजर आए. इस दौरान धोनी की तस्वीरों और वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी डांडिया खेलते नजर आ रहे हैं.
अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में धोनी का जलवा
धोनी पत्नी साक्षी के साथ सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए जामनगर पहुंचे हैं. वहां पर दोनों खूब आनंद ले रहे हैं. धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स में साथ खेल चुके ब्रावो के साथ जमकर डांस किया. इस दौरान साक्षी ने दोनों का साथ दिया. ब्रावो आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं और वह अब चेन्नई की टीम के बॉलिंग कोच हैं. धोनी ने मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ भी डांडिया खेला.
(@ImTanujSingh) March 3, 2024
(@imDhoni_fc) March 3, 2024
(@TheDhoniEra) March 3, 2024
ब्रावो ने दिया धोनी का साथ
सेरेमनी के पहले दिन में धोनी ब्लैक ड्रेस में नजर आए थे. उसके बाद रात में जब म्यूजिकल शो का आयोजन हुआ तो माही हल्के पीले कुर्ते में नजर आए. ब्रावो ने पीला कलर का कुर्ता पहन रखा था और उन्होंने अपने पूर्व कप्तान का जमकर साथ दिया. धोनी के अलावा भारत के कई स्टार खिलाड़ी भी सेरेमनी में नजर आए. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के अलावा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने भी शिरकत की.
आईपीएल से एक्शन में लौटेंगे माही
धोनी आईपीएल के 17वें सीजन से एक्शन में लौटेंगे. वह इंटरनेशनल क्रिकेट से 2020 में ही संन्यास ले चुके हैं. उसके बाद से माही सिर्फ आईपीएल में खेलते नजर आते हैं. इसके बावजूद उनके प्रदर्शन और फिटनेस में कोई गिरावट नजर नहीं आई है. पिछले आईपीएल में धोनी जिस भी मैदान पर जाते थे छा जाते थे. विपक्षी टीम के फैंस भी उन्हें ही सपोर्ट करते थे. धोनी ने चेन्नई को पांच बार आईपीएल में चैंपियन बनाया है. पिछले सीजन में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल जीता था. अब देखना है कि धोनी और उनकी टीम आगामी सीजन में किस तरह का कमाल दिखा पाती है.
[ad_2]
Source link