Home Sports ईशान-श्रेयस अय्यर पर आया प्रवीण कुमार का बयान, कहा- पैसा कमाओ, लेकिन देश को…

ईशान-श्रेयस अय्यर पर आया प्रवीण कुमार का बयान, कहा- पैसा कमाओ, लेकिन देश को…

0
ईशान-श्रेयस अय्यर पर आया प्रवीण कुमार का बयान, कहा- पैसा कमाओ, लेकिन देश को…

[ad_1]

नई दिल्ली. युवा विकेटकीपर ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को  2023-24 सत्र के लिए बीसीसीआई (BCCI) के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया गया है. इसपर कई पूर्व क्रिकेटर्स तरह तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं. अब पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार का भी बयान आया है. प्रवीण ने कहा है कि पैसा कमाना ठीक है लेकिन देश को महत्व नहीं देना बिल्कुल गलत है.

प्रवीण कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा, ”मैं यह बात लंबे समय से कह रहा हूं कि पैसा कमाओ, कौन मना कर रहा है? पैसा कमाना चाहिए लेकिन ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि आप घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहे, देश को महत्व नहीं दे रहे हैं. यह बात अब खिलाड़ियों के मन में मजबूती से बैठ गई है कि मैं एक महीने पहले आराम कर लूंगा, फिर आईपीएल खेल लूंगा. मानसिक रूप से प्लेयर ये सोचते हैं कि मैं इतने पैसे कैसे छोड़ दूं. लेकिन ये बिल्कुल भी उचित नहीं है. एक खिलाड़ी को चीजों को संतुलित करने की जरूरत है. पैसा महत्वपूर्ण है, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट को प्राथमिकता देना बिल्कुल गलत है.”

जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिए जाने से खुश नहीं सुनील गावस्कर, बोले- 23 ओवर बॉलिंग करने से कोई…

ईशान किशन (Ishan Kishan) को पिछले साल साउथ अफ्रीका दौरे से बीच मे ही रिलीज कर दिया गया था. तब बीसीसीआई ने ब्रेक का हवाला दिया था. इसके बाद ईशान को दुबई में पार्टी में देखा गया. जब इस खिलाड़ी से उम्मीद की जा रही थी कि वह झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी में मैच खेलेंगे तब वह हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) संग बड़ौदा में ट्रेनिंग करते नजर आए.

ईशान-श्रेयस अय्यर पर आया प्रवीण कुमार का बयान, कहा- पैसा कमाओ लेकिन देश के लिए…

इसके बाद श्रेयस अय्यर के साथ पीठ में दर्द की समस्या थी. श्रेयस ने भी रणजी क्वार्टर फाइनल से एक दिन पहले यह कहकर अपना नाम वापस ले लिया कि उनकी पीठ मे दर्द की समस्या अभी ठीक नहीं हुई है जबकि एनसीए ने उन्हें फिट घोषित कर दिया था. अय्यर को भी रणजी में हिस्सा नहीं लेना महंगा पड़ गया.

Tags: BCCI, Ishan kishan, Praveen Kumar, Shreyas iyer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here