Home Sports चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया से निकाला, गरजा स्टार, मुंबई को पहुंचाया फाइनल में

चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया से निकाला, गरजा स्टार, मुंबई को पहुंचाया फाइनल में

0
चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया से निकाला, गरजा स्टार, मुंबई को पहुंचाया फाइनल में

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार रहे गेंदबाजी ऑलराउंडर ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में यादगार खेल दिखाया. गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन करते हुए तमिल नाडु की टीम पर अकेले भारी पड़ा. पारी और 70 रन से मुकाबला जीतकर मुंबई की टीम ने 48वीं बार फाइनल में जगह पक्की की. शार्दुल ठाकुर ने शतकीय पारी खेलने के अलावा 4 अहम विकेट भी चटकाए. इस धमाकेदार प्रदर्शन की वजह से उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम का फैसला हो चुका है. शार्दुल ठाकुर के ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत मुंबई की टीम ने तमिल नाडु पर पारी और 70 रन की धमाकेदार जीत दर्ज की. पहली पारी में घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने तमिल नाडु को महज 146 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया था. इसके बाद मुश्किल में फंसी टीम ने शार्दुल ठाकुर की शतकीय पारी के दम पर 378 रन बनाकर 232 रन की बड़ी बढ़त बनाई. दूसरी पारी में भी तमिल नाडु का बुरा हाल हुआ पूरी टीम महज 162 रन के स्कोर पर ढेर हो गई.



शार्दुल बने मुंबई की जीत के हीरो
रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में जब पहली पारी में महज 106 रन के स्कोर पर मुंबई ने 6 विकेट गंवा दिए थे जब शार्दुल ठाकुर ने जलवा दिखाया. 105 गेंद पर 13 चौके और 4 छक्के की मदद से 109 रन की बेशकीमती पारी खेल डाली. इस पारी की बदौलत ही टीम 378 रन तक पहुंचने में कामयाब हुई. पहली पारी में शार्दुल ने 48 रन देकर 2 विकेट झटके थे जबकि दूसरी पारी में 16 रन देकर 2 सफलता हासिल की.

चयनकर्ताओं ने किया टीम से बाहर
भारतीय टीम में लगातार पिछले कुछ सालों से खेलने वाले शार्दुल ठाकुर इस वक्त बाहर बैठे हैं. पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. चयनकर्ताओं ने औसत प्रदर्शन के बाद उनको टीम इंडिया से बाहर कर दिया था. इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही हालिया सीरीज में भी उनको मौका नहीं दिया गया.

Tags: Ranji Trophy, Shardul thakur



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here