Home Sports पहले मंधाना ने तोड़ा, फिर एलिस पेरी ने फोड़ा, गेंदबाजों से कार के शीशे तक सब तहसनहस, देखें VIDEO

पहले मंधाना ने तोड़ा, फिर एलिस पेरी ने फोड़ा, गेंदबाजों से कार के शीशे तक सब तहसनहस, देखें VIDEO

0
पहले मंधाना ने तोड़ा, फिर एलिस पेरी ने फोड़ा, गेंदबाजों से कार के शीशे तक सब तहसनहस, देखें VIDEO

[ad_1]

नई दिल्ली. स्मृति मंधाना और एलिस पेरी ने विमेंस प्रीमियर लीग में सोमवार को खूब तोड़फोड़ मचाई. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेंस (Royal Challengers Bangalore Women) की इन सितारा खिलाड़ियों ने यूपी वारियर्स के बॉलिंग अटैक को तहसनहस कर दिया. स्मृति मंधाना ने जहां 80 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल तो एलिस पेरी ने 58 रन ठोक डाले. एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने इस पारी के दौरान कार का शीशा भी तोड़ डाला.

डब्ल्यूपीएल में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेंस (Royal Challengers Bangalore Women) और यूपी वारियर्स (UP Warriorz Women) का मुकाबला हुआ. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेंस ने अपने होमग्राउंड पर पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 198 रन ठोक दिए. उसकी ओर से ओपनर व कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने 50 गेंद पर 80 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए. यानी उनकी पारी के 80 में से 58 रन बाउंड्री से आए. स्ट्राइक रेट 160.00 रहा.

स्मृति मंधाना के अलावा एलिस पेरी ने भी दमदार खेल दिखाया. उन्होंने 37 गेंद पर 58 रन बनाए. एलिस पेरी की इस पारी में 4 चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे. एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने अपनी इस पारी के दौरान मिडविकेट पर एक लंबा छक्का लगाया. गेंद बाउंड्रीरोप के बाहर खड़ी कार से टकराई और उसका शीशा चूरचूर हो गया. एलिस पेरी ने यह छक्का दीप्ति शर्मा की गेंद पर लगाया, जो पारी का 19वां ओवर था.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेंस का यह डब्ल्यूपीएल 2024 में पांचवां मैच है. उसने इससे पहले खेले गए 4 मैच में 2 में जीत दर्ज की है और 2 में उसे हार मिली है. यूपी वारियर्स का भी यह पांचवां मैच है. उसने भी आरसीबी की तरह अब तक 2 मैच जीते हैं और 2 में ही उसे हार मिली है.

Tags: Ellyse perry, Royal Challengers Bangalore, Smriti mandhana, Women’s Premier League



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here