Home Sports मैदान में वापस आए ऋषभ पंत, एक हाथ से जड़ दिया लंबा छक्का, वीडियो वायरल

मैदान में वापस आए ऋषभ पंत, एक हाथ से जड़ दिया लंबा छक्का, वीडियो वायरल

0
मैदान में वापस आए ऋषभ पंत, एक हाथ से जड़ दिया लंबा छक्का, वीडियो वायरल

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. साल 2022 में दिल्ली से अपने होमटाउन लौटते हुए उनकी कार एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई थी. इसके बाद से वह मैदान पर दिखाई नहीं दिए हैं. लेकिन इन दिनों वह मैदान में प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक हाथ से छक्का लगाते हुए दिखाई दिए.

ऋषभ पंत इन दिनों आईपीएल की तैयारी में लगे हुए हैं. बेंगलुरु में वो प्रैक्टिस करते दिखे. वीडियो में वो एक हाथ से छक्का लगाते हुए दिखाई दिए. वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. अब ऐसा लग रहा है कि पंत आईपीएल में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हालांकि, वह विकेटकीपिंग करेंगे या नहीं इसपर अब भी संदेह है. कोच सौरव गांगुली ने कहा भी है कि हम उनपर ज्यादा प्रेशर नहीं डालेंगे.

बॉलीवुड एक्ट्रेस के इश्क में गिरफ्तार हुआ था भारतीय क्रिकेटर, पहली बीवी से तलाक लेकर लिए 7 फेरे

गांगुली ने कहा था कि उसने (पंत) ने वह सब कुछ किया जो उन्हें फिट करने में मदद करें. यही कारण है कि एनसीए से वह अब वापस आ जाएंगे. ऋषभ पंत 5 मार्च तक वापस आ जाएंगे. हम कैप्टेंसी के बारे में बात करेंगे. हम चाहेंगे कि उन्हें किसी भी तरह की दोबारा दिक्कत न हो. क्योंकि उनका करियर अभी काफी लंबा चलने वाला है. हम उन्हें जबरदस्ती खेलने के लिए या कप्तानी करने के लिए मजबूर नहीं करेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग लाइनअप उसकी ताकत रही है. उसके पास ओपनर के तौर पर डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ हैं तो मिडिल ऑर्डर में कप्तान पंत के अलावा शाई होप, हैरी ब्रूक, मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स है. बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है. देखना दिलचस्प होगा कि इस साल दिल्ली की टीम कैसा परफॉर्म करती है.

Tags: Delhi Capitals, IPL, Rishabh Pant



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here