Home Sports स्मृति मंधाना का बेस्ट स्कोर, बैंगलोर की तीसरी जीत, एलिस पेरी ने तोड़ा कार का शीशा… WPL 2024 Best Moments 

स्मृति मंधाना का बेस्ट स्कोर, बैंगलोर की तीसरी जीत, एलिस पेरी ने तोड़ा कार का शीशा… WPL 2024 Best Moments 

0
स्मृति मंधाना का बेस्ट स्कोर, बैंगलोर की तीसरी जीत, एलिस पेरी ने तोड़ा कार का शीशा… WPL 2024 Best Moments 

[ad_1]

नई दिल्ली. स्मृति मंधाना और एलिस पेरी की दमदार खेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेन को विमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) में तीसरी जीत दिला दी है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेंस ने सोमवार को यूपी वारियर्स को 23 रन से हराया. इस जीत के साथ ही आरसीबी (Royal Challengers Bangalore Women) की टीम डब्ल्यूपीएल 2024 के पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. उसके 5 मैच से 6 अंक हैं. दिल्ली कैपिटल्स विमेन और मुंबई इंडियस विमेन के भी इतने ही अंक हैं. रनरेट के आधार पर दिल्ली कैपिटल्स (1.251) पहले और मुंबई इंडियंस (0.402) दूसरे नंबर पर है. स्मृति मंधाना की टीम आरसीबी विमेन का रनरेट 0.242 है.

महिलाओं की टी20 क्रिकेट लीग डब्ल्यूपीएल 2024 (WPL 2024 ) में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेन और यूपी वारियर्स का मुकाबला बैंगलोर में हुआ. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore Women) ने अपने होमग्राउंड पर पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 198 रन का बड़ा स्कोर बनाया. उसकी ओर से कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने सबसे अधिक 80 रन बनाए. ओपनर स्मृति मंधाना ने 50 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 160.00 रहा. यह डब्ल्यूपीएल में बतौर कप्तान स्मृति मंधाना का बेस्ट स्कोर भी रहा. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

पहले मंधाना ने तोड़ा, फिर एलिस पेरी ने फोड़ा, गेंदबाजों से कार के शीशे तक सब तहसनहस, देखें VIDEO

यूपी वारियर्स विमेन की टीम 199 रन के जवाब में 8 विकेट पर 175 रन ही बना सकी. इस तरह उसे 23 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा. यूपी वारियर्स की ओर से ऑस्ट्रेलियन बैटर एलिसा हीली ने 38 गेंद पर 35 रन बनाए, लेकिन टीम का कोई और बैटर क्रीज पर नहीं टिक पाया. पांच विकेट गिरने के बाद दीप्ति शर्मा (33) और पूनम खेमनार (31) ने जरूर कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

इस मैच का मुख्य आकर्षण स्मृति मंधाना और एलिस पेरी की बैटिंग रही. इन दोनों ने ना 95 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. एलिस पेरी ने 37 गेंद पर 58 रन ठोक डाले. एलिस पेरी ने इस पारी के दौरान कार का शीशा भी तोड़ डाला. एलिस पेरी ने दीप्ति शर्मा की गेंद पर मिडविकेट पर लंबा छक्का लगाया. इस शॉट पर गेंद बाउंड्रीरोप के बाहर खड़ी कार से टकराई और उसका शीशा चकनाचूर हो गया.

Tags: Ellyse perry, Royal Challengers Bangalore, Smriti mandhana, Women’s Premier League

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here