Home Breaking News February Box Office Report: वैलेंटाइन महीने में इस एक को मिली दर्शकों की मोहब्बत, बाकी फिल्मों का रहा ये हाल

February Box Office Report: वैलेंटाइन महीने में इस एक को मिली दर्शकों की मोहब्बत, बाकी फिल्मों का रहा ये हाल

0
February Box Office Report: वैलेंटाइन महीने में इस एक को मिली दर्शकों की मोहब्बत, बाकी फिल्मों का रहा ये हाल

[ad_1]

बीते महीने रिलीज हुई प्रमुख हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अगर नजर डालें तो अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझ जिया’ सक्सेस पार्टी के बाद भी अब तक हिट फिल्म की लिस्ट में नहीं आ सकी है। वहीं, अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के अलावा ऐसी कोई दूसरी फिल्म भी नहीं रही जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हो। सबसे ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ का रहा है। आइए जानते हैं, फरवरी महीने में रिलीज हुई फिल्मों को बजट और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े क्या कहते हैं..




फिल्म : तेरी बातों में उलझा ऐसा जिया (9 फरवरी 2024) 

अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सेनन की जोड़ी पहली बार फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा ऐसा जिया’ में नजर आई। अमित जोशी और आराधना शाह के निर्दशन में बनी इस फिल्म की कहानी रोबोट बनी कृति सेनन और शाहिद कपूर के बीच प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने किया है। करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी और रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 72.57 करोड़ रुपये ही हो सका है। चूंकि किसी फिल्म की बॉक्स ऑफिस से होने वाली कमाई का आधे से भी कम हिस्सा निर्माता के पास वापस पहुंचता है लिहाजा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों को हिट का तमगा पाने के लिए अपनी निर्माण व रिलीज लागत का कम से कम दोगुना जरूर कमाना होता है।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: 42 साल का कुंवारा वैलेंटाइन, रोबोट संग बिताई रात, फिर पोल खुली तो..


फिल्म : कुछ खट्टा हो जाए (16 फरवरी 2024) 

पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर गुरु रंधावा ने हिंदी फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ हो जाए’ के जरिए हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में गुरु रंधवा को अनुपम खेर, इला अरुण, परितोष त्रिपाठी और अतुल श्रीवास्तव जैसे सिनेमा के मंजे हुए कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला तो फिल्म में उनके अपोजिट सईं मांजरेकर नजर आई। फिल्म का निर्देशन साउथ सिनेमा के निर्देशक जी अशोक ने किया था और फिल्म के निर्माता रहे अमित भाटिया और लवीना भाटिया। करीब 30 करोड़ करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 1.50 करोड़ रूपये रहा है।

Kuch Khattaa Ho Jaay Review: सिंगर का सिनेमा में एक्टर हो पाना इतना मीठा भी नहीं, तो चलो कुछ खट्टा हो ही जाए


फिल्म : आखिर पलायन कब तक (16 फरवरी 2024)

फिल्म ‘आखिर पलायन कब तक’ देश के मुस्लिम बहुल इलाकों से हिन्दुओं की पलायन के समस्या पर बनी फिल्म थी। इस फिल्म के जरिए यह मुद्दा उठाया गया था कि अगर हिन्दू बहुल इलाके में एक मुस्लिम परिवार रह सकता है तो मुस्लिम बहुल इलाके में एक हिंदू परिवार सुरक्षित क्यों नहीं रह सकता है। मुकुल विक्रम के निर्दशन में बनी इस फिल्म में राजेश शर्मा के अलावा ज्यादातर नए कलाकारों ने काम किया था। इस फिल्म का निर्माण सोहनी कुमारी और अलका चौधरी ने किया था। करीब आठ करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 15 लाख रुपये रहा।

Aakhir Palaayan Kab Tak Review: हिंदुओं के पलायन पर बनी फिल्म का ये है कच्चा चिट्ठा, नौसिखिए कलाकार बेदम पटकथा


फिल्म : दशमी (16 फरवरी 2024)

फिल्म ‘दशमी’ की कहानी समाज के पीड़ितों को न्याय दिलाने निकले एक नायक की कहानी है। इस विषय पर अब तक ना जाने कितनी फिल्में बन चुकी हैं। बहरहाल, शांतनु अनंत तांबे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी, गौरव सरीन, अंकित खेरा आदिल शाह जैसे कलाकारों की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म का निर्माण संजना विनोद तांबे और सारिका विनोद तांबे ने किया था।  चार करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ पांच लाख रुपये रहा।

Dashmi Movie Review: होली से पहले ‘दशमी’ की बेरंग कहानी, क्राइम पेट्रोल जैसी कहानी में कुछ भी देखने लायक नहीं


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here