Home World MH370 Mystery: आज भी नहीं सुलझा है एमएच 370 का रहस्य, 10 साल बाद फिर से शुरू हो सकता है सर्च अभियान

MH370 Mystery: आज भी नहीं सुलझा है एमएच 370 का रहस्य, 10 साल बाद फिर से शुरू हो सकता है सर्च अभियान

0
MH370 Mystery: आज भी नहीं सुलझा है एमएच 370 का रहस्य, 10 साल बाद फिर से शुरू हो सकता है सर्च अभियान

[ad_1]

मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान MH370 8 मार्च 2014 को रहस्यमय तरीके से रडार स्क्रीन से गायब हो गई. हिंद महासागर में एक द्वीप पर बहकर आए विमान के कुछ टुकड़ों के अलावा अधिकारियों को मलबे का कोई निशान नहीं मिला. प्लेन, जो कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा था, 227 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स को ले जा रहा था. सभी को मृत मान लिया गया. यह दुर्घटना एक रहस्य बन गई जो अभी तक नहीं सुलझ पाई हैं. 

जनवरी 2017 में, लापता जेट की आधिकारिक खोज को निलंबित कर दिया गया था और एक साल बाद की गई छह महीने की निजी खोज में भी कुछ नहीं निकला.

दुखद घटना के दस साल बाद, रविवार (3 मार्च) को यात्रियों के रिश्तेदारों ने एक नई खोज पर जोर दिया. ‘यात्रियों’ के लगभग 500 रिश्तेदार और उनके समर्थक ‘स्मरण दिवस’ ​​के लिए मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के पास एक शॉपिंग सेंटर में इक्ट्ठा हुए.

उन्होंने उड़ान में खोए हुए प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक 239 मोमबत्तियां जलाईं,  कुछ रिश्तेदारों ने चीन से यह पहुंच थे.

36 वर्षीय मलेशियाई वकील ग्रेस नाथन ने एएफपी को बताया कहा, ‘पिछले 10 साल मेरे लिए लगातार भावनात्मक रोलरकोस्टर रहे हैं.’ उन्होंने मलेशियाई सरकार से नई खोज करने की अपील की.’ उन्होंने कहा, ‘एमएच370 इतिहास नहीं है.’ नाथन की मां, 56 वर्षीय ऐनी डेज़ी, फ्लाइट में सवार थीं.

चीन की हेबेई प्रांत के 67 वर्षीय लियू शुआंग फोंग ने अपने 28 वर्षीय बेटे ली यान लिन को खो दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं अपने बेटे के लिए न्याय की मांग करता हूं. प्लेन कहां है?’ लियु ने कहा, ‘खोज जारी रहनी चाहिए.’

परिवहन मंत्री एंथोनी लोके, ने कहा कि ‘जहां तक मलेशिया का सवाल है, वह विमान ढूंढने के लिए प्रतिबद्ध है… लागत मुद्दा नहीं है.’ उन्होंने सभा में रिश्तेदारों से कहा कि वह नए ऑपरेशन के लिए टेक्सास स्थित मरीन एक्सप्लोरेशन फर्म ओशन इन्फिनिटी के अधिकारियों से मिलेंगे.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here