Home Sports MS Dhoni: नए सीजन और नई भूमिका.. धोनी IPL 2024 से पहले सोशल मीडिया पर हुए एक्टिव, पोस्ट हो रहा वायरल

MS Dhoni: नए सीजन और नई भूमिका.. धोनी IPL 2024 से पहले सोशल मीडिया पर हुए एक्टिव, पोस्ट हो रहा वायरल

0
MS Dhoni: नए सीजन और नई भूमिका.. धोनी IPL 2024 से पहले सोशल मीडिया पर हुए एक्टिव, पोस्ट हो रहा वायरल

[ad_1]

MS Dhoni Facebook Post: एमएस धोनी, वो भारतीय कप्तान जिसके नाम एक या दो नहीं बल्कि तीन आईसीसी ट्रॉफियों का ताज है. साल 2020 में संन्यास के बाद धोनी को देखने के लिए फैंस हर साल आईपीएल का इंतजार करते हैं. यह जगजाहिर है कि धोनी मोबाइल और सोशल मीडिया से काफी दूर दिखते हैं. महीनों बाद धोनी का सोशल मीडिया पर पोस्ट नजर आता है. लेकिन आईपीएल के नए सीजन से पहले धोनी उत्साहित हैं और उनका ताजा फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

फेसबुक पर किया पोस्ट

धोनी ने फेसबुक पर आईपीएल के नए सीजन को लेकर एक लाइन लिखी. उन्होंने लिखा, ‘नए सीज़न और नई ‘भूमिका’ का इंतज़ार नहीं कर सकता। बने रहें!’ इन दिनों धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी को इंजॉय कर रहे हैं. उनके कई फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. 

 

चेन्नई की करेंगे कप्तानी

आईपीएल 2023 में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं खिताबी जीत दिलाई थी. फाइनल में सीएसके ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस को रोमांचक अंदाज में मात दी थी. इस बार भी धोनी को अपने रंग में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं. हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा. आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है. पहला मुकाबला सीएसके और आरसीबी के खिलाफ खेला जाएगा.

क्या है IPL रिटायरमेंट पर अपडेट? 

आईपीएल के रिटायरमेंट को लेकर धोनी के बचपन के दोस्त परमजीत सिंह ने अपने विचार रखे. उन्होंने बताया कि आगामी सीजन उनका आखिरी सीजन नहीं होगा. परमजीत की मानें तो शानदार फिटनेस के कारण एक और सीज़न खेलने की संभावना है. बता दें कि परमजीत ने ही उनके करियर के शुरुआती वक्त में उनकी पहली किट दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here