[ad_1]

आसनसोल लोकसभा क्षेत्र
– फोटो : amar ujala
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी हुई तो उसमें चार भोजपुरी सितारों के नाम भी सामने आए। इसी में एक नाम आया ‘पावर स्टार’ कहे जाने वाले पवन सिंह का। उन्हें पश्चिम बंगाल में आसनसोल सीट से टिकट दिया गया है। यहां से ‘बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के मौजूदा सांसद हैं। महज 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि पवन ने बतौर प्रत्याशी अपना नाम वापस ले लिया। हालांकि, इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने पवन सिंह की कुछ पुरानी फिल्मों के दृश्य साझा किए और इन्हें बंगाली अस्मिता के खिलाफ बताया।
आइये जानते हैं कि पवन सिंह को आसनसोल से क्यों प्रत्याशी बनाया गया था? उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर विवाद क्या हुआ? पवन सिंह ने अपनी उम्मीदवारी क्यों वापस ली?
[ad_2]
Source link