[ad_1]

आर अशोक (फाइल फोटो)
– फोटो : एएनआई
विस्तार
कर्नाटक के विधान सौध में पाकिस्तान समर्थक नारे लगने का मामला गहराता जा रहा है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक दिन पहले जहां एफएसएल रिपोर्ट को लेकर हंगामा मचा रहा, तो वहीं अब भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।
कर्नाटक आतंकवादियों का स्लीपर सेल बनता जा रहा
कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता आर अशोक ने कहा, ‘ये सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। मैं इस सरकार को बर्खास्त करने के लिए राज्यपाल से मिला था। कर्नाटक आतंकवादियों का स्लीपर सेल बनता जा रहा है। जब भी कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार होती है, आतंकी गतिविधियां बढ़ जाती हैं। इसलिए हम मांग कर रहे हैं कि इस सरकार को हटाना होगा।’
अयोग्य घोषित करने की मांग
उन्होंने कहा, ‘हां, सौ फीसदी हम सैयद नसीर हुसैन को अयोग्य घोषित करने की मांग करेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है।’
#WATCH | Bengaluru: On the arrest of three people in connection with alleged Pro Pakistan slogans, LoP of Karnataka Assembly, R. Ashoka says, “…They are all Congress workers. I met the Governor to dismiss this government…Karnataka is becoming the sleeper cell of terrorists.… pic.twitter.com/9TKJZLSNP3
— ANI (@ANI) March 5, 2024
[ad_2]
Source link