Home Sports आप भी देखने चाहते हैं धर्मशाला में टेस्ट मैच, यहां जानें कैसे पहुंचे?

आप भी देखने चाहते हैं धर्मशाला में टेस्ट मैच, यहां जानें कैसे पहुंचे?

0
आप भी देखने चाहते हैं धर्मशाला में टेस्ट मैच, यहां जानें कैसे पहुंचे?

[ad_1]

पंकज सिंगटा/शिमलाः हिमाचल का धर्मशाला का मैदान बाकी की तुलना में छोट हैं. इसलिए, यहां चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है. इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए कुछ खास मदद नहीं होती, लेकिन तेज गेंदबाज अपनी स्किल्स का फायदा उठा सकते हैं. धर्मशाला में 7 मार्च से भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. 5 दिवसीय टेस्ट मैच देखने के लिए क्रिकेट फैन मैच देखने के लिए जाना चाहते हैं, तो धर्मशाला कैसे पहुंच सकते हैं. यहां टिकट कैसे बुक करा सकते हैं. टिकट के क्या दाम रहेंगा? आइए जानते हैं. इसके बारे में.

इसको लेकर लोकल 18 टीम से एचपीसीए के ज्वाइंट सेक्रेटरी विशाल ने कहा कि टिकट की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से की जा सकती है.एचपीसीए के ज्वाइंट सेक्रेटरी ने बताया कि 5 दिवसीय भारत बनाम इंग्लैंड के टेस्ट मैच के लिए एचपीसीए के बाहर टिकट काउंटर स्थापित किया गया है और पेटीएम के माध्यम से भी ऑनलाइन टिकट की बुकिंग की जा सकती है. इसके अलावा, सबसे कम टिकट का दाम विद्यार्थियों के लिए रखा गए हैं. जो 100 रुपए प्रतिदिन रहेगा और आम आदमी के लिए यह दाम 200 रुपए प्रतिदिन रहेगा. इसके साथ ही टिकट का सबसे अधिक दाम बॉक्स का है, जो 40 हजार रुपए प्रतिदिन रहने वाला है.

मैच देखने धर्मशाला कैसे पहुंचे
धर्मशाला जाने के लिए क्रिकेट फैन 2 रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. यदि आप चंडीगढ़ से जाना चाहते हैं, तो 2 रास्ते हैं. पहला तो आप चंडीगढ़ से आंदपुर साहिब, ऊना और कांगड़ा होते हुए धर्मशाला पहुंच सकते हैं. दूसरा चंडीगढ़ से आप शिमला पहुंचे और शिमला से धर्मशाला के लिए बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा का रूट ले सकते हैं. यह दोनों ही रास्ते धर्मशाला पहुंचने के लिए सही विकल्प है और इन दोनो ही रास्तों के अपने अपने लाभ और अनुभव है.

कब पहुंची टीमें, कहां ठहरी है
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के ज्वाइंट सेक्रेटरी विशाल ने लोकल 18 से बातचीत बताया कि भारत और इंग्लैंड की दोनों ही टीमें 3 मार्च को धर्मशाला पहुंच चुकी है. दोनों टीमें फ्लाइट के जरिए गगल हवाई अड्डे पर 3 मार्च को पहुंची और इसके बाद दोनों टीमें धर्मशाला स्थित होटल रेडिसन ब्लू पहुंची. दोनों टीमों के ठहरने की व्यवस्था रेडिसन ब्लू होटल में ही की गई है.

Tags: Cricket new, Himachal pradesh news, Latest hindi news, Local18, Shimla News, Sports news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here