[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में खेलने उतरेगी. धर्मशाला में खेला जाने वाला यह मैच टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज के लिए अहम होने वाला है. इस सीरीज के दौरान 500 टेस्ट विकेट हासिल करने का कमाल कर चुके आर अश्विन अपने 100वें टेस्ट मैच में खेलने उतरेंगे. टीम इंडिया के इस धुरंधर का इरादा इस यादगार मैच में विकटों की झड़ी लगा टीम इंडिया को बड़ी जीत दिलाने का होगा.
धर्मशाला में खेला जाने वाला टेस्ट मैच कई मायने में यादगार होने वाला है. टीम इंडिया पहला मुकाबला हारने के बाद सीरीज में जीत का चौका लगाने वाली है. भारत की जीत में स्पिनर आर अश्विन की बड़ी भूमिका रही है. दिग्गज स्पिनर इस सीरीज के दौरान महान गेंदबाज अनिल कुंबले को दो रिकॉर्ड को ध्वस्त कर चुका है और अब भारतीय दिग्गजों के खास लिस्ट में जगह बनाने के लिए तैयार है.
अश्विन का होगा टेस्ट शतक
भारत के चैंपियन स्पिनर आर अश्विन धर्मशाला में 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे. 99 टेस्ट मैच खेलकर अब तक इस स्टार स्पिनर ने 507 विकेट झटके हैं. इस दौरान 35 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कमाल कर चुके हैं. 24 बार वह पारी में 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. 6 बार एक पारी में अश्विन 7 विकेट लेने का कमाल कर चुके हैं जबकि 11 बार एक पारी में 6 विकेट झटक चुके हैं.
कुंबले को रिकॉर्ड को तोड़ा
आर अश्विन ने भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले महान गेंदबाज अनिल कुंबले के कई रिकॉर्ड को अपने नाम किया है. सबसे तेज 450 और 500 टेस्ट विकेट लेने का कमाल करने के मामले में अश्विन ने कुंबले को पीछे छोड़ दिया है. वहीं भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने में भी इस दिग्गज को पीछे कर दिया है.
.
Tags: Anil Kumble, India Vs England, R ashwin, Ravichandran ashwin
FIRST PUBLISHED : March 5, 2024, 08:38 IST
[ad_2]
Source link