Home Sports मैं जानबूझकर खेलने.. पैट कमिंस कप्तानी छोड़ने को थे तैयार, भारत दौरे पर टूटा था दुखों का पहाड़

मैं जानबूझकर खेलने.. पैट कमिंस कप्तानी छोड़ने को थे तैयार, भारत दौरे पर टूटा था दुखों का पहाड़

0
मैं जानबूझकर खेलने.. पैट कमिंस कप्तानी छोड़ने को थे तैयार, भारत दौरे पर टूटा था दुखों का पहाड़

[ad_1]

Pat Cummins: पैट कमिंस, जिनकी कप्तानी में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को मात देकर खिताबी जीत दर्ज की. उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भी टीम इंडिया का शिकार किया और ट्रॉफी जीती. लेकिन पैट कमिंस पर इन दोनों ट्रॉफियों का ताज लगने से पहले दुखों का पहाड़ टूट गया था. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान दूसरे टेस्ट के बाद ही कमिंस घर लौट गए थे क्योंकि उनकी मां की तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी. कैंसर के चलते उनकी मां का निधन भी हो गया था. अब कमिंस ने अपने उस दर्द को साझा किया है. 

भारत आना सबसे कठिन समय- पैट कमिंस 

पैट कमिंस ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया, ‘जब मैं प्लेन में बैठने जा रहा था तब मैं जानता था कि मुझे कुछ हफ्तों में वापस आना पड़ेगा. ऐसे समय में उनसे दूर जाना मेरे जीवन का सबसे कठिन समय था. जब भी मैं बाहर जाता तो मुझे एहसास होता कि मैं घर पर समय बिताने की बजाय जान बूझकर खेलने का विकल्प चुन रहा हूं. लेकिन मेरे माता-पिता को मुझे खेलते देखकर काफी खुशी होती थी और इसी से मुझे खेलने का आत्मविश्वास मिला. उस दौरान में जितने भी दिन भारत में था, मेरा मन घर पर ही लगा रहा.’ कमिंस ने यह भी बताया कि उन्होंने मां के साथ समय बिताने के लिए ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी को किनारे करने का भी विचार किया था. 

कमिंस के पास आए कई फोन

कमिंस ने आगे बताया, ‘मेरे पास मेरे मैनेजर और आसपास के लोगों के कई फोन आए. वे सभी फोन कर रहे थे और पूछ रहे थे कि घर क्यों गए हो? मैंने कहा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोच रहे हैं. लगभग 6-7 दिनों बाद मुझे पता चला कि मैं भारत वापस नहीं जा पाउंगा तो मैंने कहा, मां देखभाल में हैं. लेकिन सच में मुझे इस बात की परवाह नहीं थी कि लोग क्या कह रहे हैं.’

कमिंस को मिली हैदराबाद की कमान

आईपीएल के पिछले साल आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था. जिसकी वजह आईसीसी ट्रॉफी थी. वे टीम को खिताबी जीत दिलाने पर फोकस करना चाहते थे. लेकिन इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 के चलते कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते नजर आएंगे. हैदराबाद ने कमिंस को टीम की कमान भी सौंप दी है. आईपीएल का आगाज 22 मार्च से हो रहा है. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here