Home Sports ‘लॉर्ड’ का ‘दर्दनाक’ टेस्‍ट डेब्‍यू, जीते हैं शाही लाइफ, ओवर में लगाए 6 छक्‍के

‘लॉर्ड’ का ‘दर्दनाक’ टेस्‍ट डेब्‍यू, जीते हैं शाही लाइफ, ओवर में लगाए 6 छक्‍के

0
‘लॉर्ड’ का ‘दर्दनाक’ टेस्‍ट डेब्‍यू, जीते हैं शाही लाइफ, ओवर में लगाए 6 छक्‍के

[ad_1]

नई दिल्‍ली. जबर्दस्‍तक्रिकेट कौशल के कारण मुंबई के इस ऑलराउंडर को ‘लॉर्ड’ का संबोधन मिला है. 32 साल के शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) भले ही फिटनेस में टीम इंडिया के कुछ बेहद तेजतर्रार प्‍लेयर्स के स्‍तर के न हों लेकिन गेंद और बल्‍ले से उनके  प्रदर्शन का हर कोई मुरीद है. अपने ऑलराउंड खेल से वे किसी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. टीम इंडिया (Team India) की ओर से खेलते हुए वे ऐसा कर भी चुके हैं. बॉलिंग की बात करें तो उनकी गेंदों की गति ज्‍यादा नहीं है लेकिन वे बेहद चतुर हैं. गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने और गति में लगातार बदलाव करके दिग्‍गज बैटरों को भी छकाकर विकेट हासिल करने में वे सफल होते हैं. शार्दुल निचले क्रम के अच्‍छे बैटर हैं और चौके-छक्‍के लगाकर स्‍कोरबोर्ड को गतिमान रखते हैं.

भारत के 2020-21 के ऑस्‍ट्रेलिया दौरे में शार्दुल ने गेंद और बल्‍ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए मो. सिराज, नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर जैसे नवोदित प्‍लेयर्स के साथ टीम की टेस्‍ट सीरीज जीत में अहम योगदान दिया था. इसके बाद इंग्‍लैंड में पांच टेस्‍ट की सीरीज में भी उन्‍होंने ऑलराउंड प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता. वनडे और टी20I में भी वे टीम इंडिया के उपयोगी प्‍लेयर हैं. रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ मुंबई की ओर से खेलते हुए शार्दुल ने फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में 89 गेंदों पर शतक जड़ा.इस पारी के जरिये उन्‍होंने बैटिंग में अपनी रेंज दिखाते हुए IPL 2024 के पहले शानदार फॉर्म में होने का संकेत भी दे दिया है.

Shardul Thakur, Shardul Thakur Life style , Lord Shardul, Shardul Thakur record, Shardul Thakur carrer, Team India, शार्दुल ठाकुर,शार्दुल ठाकुर लाइफ स्‍टाइल, लॉर्ड शार्दुल, शार्दुल ठाकुर क्रिकेट करियर, शार्दुल ठाकुर रिकॉर्ड, टीम इंडिया

पालघर में 16 अक्‍टूबर 1991 को जन्‍मे शार्दुल ने अपने खेल कौशल से शोहरत के साथ-साथ दौलत भी अर्जित की है. विभिन्‍न रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपये हैं. बीसीसीआई से अपने कांट्रेक्‍ट, मैच फीस और आईपीएल करार के जरिये वे हर साल करोड़ों रुपये कमाते हैं.

अंपायर जिसे मिला ‘स्‍लो डेथ’ नाम, सचिन तेंदुलकर को गलत आउट देने के लिए रहा बदनाम

BCCI का C ग्रेड का कांट्रेक्‍ट, IPL में CSK से खेलेंगे

Shardul Thakur, Shardul Thakur Life style , Lord Shardul, Shardul Thakur record, Shardul Thakur carrer, Team India, शार्दुल ठाकुर,शार्दुल ठाकुर लाइफ स्‍टाइल, लॉर्ड शार्दुल, शार्दुल ठाकुर क्रिकेट करियर, शार्दुल ठाकुर रिकॉर्ड, टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ताजा कांट्रेक्‍ट सूची में शार्दुल को सी ग्रेड में रखा गया है जिसके तहत उन्‍हें सैलरी के तौर पर सालाना एक करोड़ रुपये की राशि मिलेगी. इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले भारतीय क्रिकेटरों को फीस के तौर पर हर टेस्‍ट के लिए 15 लाख, हर वनडे के लिए छह लाख और हर टी20I के लिए 3 लाख रुपए की राशि मिलती है. एक समय शार्दुल आईपीएल के महंगे भारतीय प्‍लेयर्स में से थे. 2023 के सीजन में शाहरुख खान की कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने उन्‍हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरने के कारण टीम ने उन्‍हें रिलीज कर दिया.

शार्दुल आईपीएल 2024 में एमएस धोनी की टीम -चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK) की ओर से खेलते नजर आएंगे जिसने 4 करोड़ रुपये में उन्‍हें अपने साथ जोड़ा है. इससे पहले 2018 से 2021 सीजन तक भी वे सीएसके से खेल चुके हैं.

‘मैं तो मर गया यार’, हेलमेट नहीं पहना था, भारतीय क्रिकेटर की हुई थी मौत

ट्रेनिंग के लिए लोकल ट्रेन से रोज मुंबई जाते थे

Shardul Thakur, Shardul Thakur Life style , Lord Shardul, Shardul Thakur record, Shardul Thakur carrer, Team India, शार्दुल ठाकुर,शार्दुल ठाकुर लाइफ स्‍टाइल, लॉर्ड शार्दुल, शार्दुल ठाकुर क्रिकेट करियर, शार्दुल ठाकुर रिकॉर्ड, टीम इंडिया

शार्दुल का जन्‍म मुंबई से करीब 80 किमी दूर पालघर में हुआ लेकिन शीर्ष स्‍तर की क्रिकेट खेलने के सपने को पूरा करने के लिए वे रोजाना लोकल ट्रेन से मुंबई तक का सफर करते थे. बाद में दिनेश लाड, जो कि रोहित शर्मा के भी बचपन के कोच हैं, ने शार्दुल के टेलैंट को पहचाना और उनके मुंबई में रहने का इंतजाम किया. शार्दुल ने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया तो उनका वजन काफी अधिक था. बाद में फिटनेस के महत्‍व को समझते हुए उन्‍होंने अपना भार करीब 13 किलो कम किया. शार्दुल के पिता नरेंद्र ठाकुर बिजनेसमैन हैं जबकि मां हंसा हाउसवाइफ. पिछले साल ही शार्दुल ने बचपन की फ्रेंड मिताली पारुलकर से शादी की है.

टीम इंडिया के लिए ‘शुभ’,’मन’ को जीतने वाला भी, प्रिंस की तरह लाइफ स्‍टाइल

कई ब्रांड्स को करते हैं प्रमोट

Shardul Thakur, Shardul Thakur Life style , Lord Shardul, Shardul Thakur record, Shardul Thakur carrer, Team India, शार्दुल ठाकुर,शार्दुल ठाकुर लाइफ स्‍टाइल, लॉर्ड शार्दुल, शार्दुल ठाकुर क्रिकेट करियर, शार्दुल ठाकुर रिकॉर्ड, टीम इंडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पालघर में शार्दुल का आलीशान घर और फॉर्महाउस है. उनके कार कलेक्‍शन में मर्सिडीज SUV और महिंद्रा थार शामिल है. थार उन्‍हें ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के अंतर्गत ब्रिस्‍बेन टेस्‍ट में शानदार प्रदर्शन के बाद महिंद्रा ग्रुप के चेयरपरसन आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट की थी.

Shardul Thakur, Shardul Thakur Life style , Lord Shardul, Shardul Thakur record, Shardul Thakur carrer, Team India, शार्दुल ठाकुर,शार्दुल ठाकुर लाइफ स्‍टाइल, लॉर्ड शार्दुल, शार्दुल ठाकुर क्रिकेट करियर, शार्दुल ठाकुर रिकॉर्ड, टीम इंडिया

शार्दुल जिन ब्रांड को प्रमोट करते हैं उनमें खादिम, प्‍यूमा, स्‍केचर्स, रियलमी आदि शामिल हैं. शार्दुल गेंद को बेहतरीन तरीके से टाइम करने के लिए मशहूर हैं. स्‍कूली क्रिकेट में वे एक ओवर में 6 छक्‍के लगाने का कारनामा भी अंजाम दे चुके हैं.

एक ही मैच में ब्रैडमैन के दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने से चूके थे वीरेंद्र सहवाग , यह था कारण

निराशाजनक रहा था टेस्‍ट डेब्‍यू

Shardul Thakur, Shardul Thakur Life style , Lord Shardul, Shardul Thakur record, Shardul Thakur carrer, Team India, शार्दुल ठाकुर,शार्दुल ठाकुर लाइफ स्‍टाइल, लॉर्ड शार्दुल, शार्दुल ठाकुर क्रिकेट करियर, शार्दुल ठाकुर रिकॉर्ड, टीम इंडिया

शार्दुल आज भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में जाना पहचाना नाम हैं लेकिन उनका टेस्‍ट डेब्‍यू निराशाजनक रहा था. अगस्‍त 2017 में वनडे और फरवरी 2018 में टी20I डेब्‍यू करने वाले शार्दुल ने अपना पहला टेस्‍ट अक्‍टूबर 2018 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेला था. इस मैच के पहले दिन ही गेंदबाजी करते हुए वे चोटिल हो गए थे और 1.4 ओवर फेंकने के बाद पूरे मैच में बॉलिंग नहीं कर पाए थे. शार्दुल ने अपने सात साल के इंटरनेशनल करियर में अब तक 11 टेस्‍ट, 47 वनडे और 25 टी20I खेले हैं. टेस्‍ट क्रिकेट में चार अर्धशतक की मदद से 331 रन बनाने के अलावा वे 28.38 के औसत से 31 विकेट भी ले चुके हैं. वनडे में 329 रन व 65 विकेट और टी20 में 69 रन व 33 विकेट शार्दुल के नाम पर दर्ज हैं.

Tags: Cricket, Ranji Trophy, Shardul thakur, Team india, Test cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here