Home Sports 100वें टेस्ट में डबल सेंचुरी, सिर्फ 2 दिग्गज कर पाए यह कमाल, एक भारत-इंग्लैंड सीरीज खेल रहा, दूसरा IPL…

100वें टेस्ट में डबल सेंचुरी, सिर्फ 2 दिग्गज कर पाए यह कमाल, एक भारत-इंग्लैंड सीरीज खेल रहा, दूसरा IPL…

0
100वें टेस्ट में डबल सेंचुरी, सिर्फ 2 दिग्गज कर पाए यह कमाल, एक भारत-इंग्लैंड सीरीज खेल रहा, दूसरा IPL…

[ad_1]

नई दिल्ली. किसी भी क्रिकेटर के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना, सपने के सच होने जैसा है. दुनिया में अब तक सिर्फ 75 क्रिकेटर ही 100 टेस्ट खेल पाए हैं. रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) भी 100 टेस्ट के क्लब में शामिल होने को तैयार हैं. ये दोनों ही क्रिकेटर 99-99 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. यकीनन, हर क्रिकेटर के लिए उनका 100वां टेस्ट (100th Test Match) मैच यादगार होता है, लेकिन जो रूट और डेविड वॉर्नर ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने इस खुशी को डबल में बदल दिया था. इन दोनों क्रिकेटरों ने अपने 100वें टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाई थी.

100वें टेस्ट में जो रूट और डेविड वॉर्नर की ही तरह रिकी पोंटिंग के नाम भी एक यूनिक रिकॉर्ड है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक बनाए थे. रिकी पोंटिंग अकेले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक (120 और 143 रन) बनाए हैं.

हार के बाद कप्तान से भिड़ा कोच, शर्मनाक शिकस्त पर बोला- हम सुबह 9 बजे ही हार गए थे, आखिर वो बॉस है… 

DRS फिर विवादों में! WPL में लेग स्पिन कैसे बन गई गुगली? भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, देखें VIDEO

जहां तक 100वें टेस्ट मैच में दोहरे शतक की बात है कि जो रूट यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बैटर हैं. उन्होंने 2021 में चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में 218 रन की पारी खेली थी. एक साल बाद ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट मैच में 200 रन बनाए. वॉर्नर 22 मार्च से आईपीएल 2024 में भी धूम मचाते नजर आएंगे. जो रूट इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं.

इंग्लैंड के कॉलिन काउड्रे (Colin Cowdrey) 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लबाज हैं. उन्होंने 1968 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी. जावेद मियांदाद, गॉर्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट, इंजमाम उल हक, ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला भी अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक बना चुके हैं.

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 7 मार्च से धर्मशाला में 5 मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जाएगा.  अब देखना है कि धर्मशाला टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन या जॉनी बेयरस्टो यह मुकाम हासिल कर पाते हैं. वैसे ऑलराउंडर होने के नाते अश्विन के लिए हर मैच में दोहरे मौके होते हैं. अगर वह बैट से कमाल नहीं कर पाए तो विकेट लेकर भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं.

Tags: India Vs England, Joe Root, Jonny Bairstow, R ashwin

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here