Home Sports IND vs ENG Pitch Report: धर्मशाला की पिच को लेकर सस्पेंस, स्पिनर्स या फास्ट बॉलर्स, ठंड में किसे मिलेगी मदद?

IND vs ENG Pitch Report: धर्मशाला की पिच को लेकर सस्पेंस, स्पिनर्स या फास्ट बॉलर्स, ठंड में किसे मिलेगी मदद?

0
IND vs ENG Pitch Report: धर्मशाला की पिच को लेकर सस्पेंस, स्पिनर्स या फास्ट बॉलर्स, ठंड में किसे मिलेगी मदद?

[ad_1]

IND vs ENG Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है. उसने पिछले तीनों मैच में जीत हासिल की है. अब भारत की नजर जीत का चौका लगाने पर है. धर्मशाला में होने वाला मुकाबला अन्य मैचों से अलग होगा. यहां का मौसम अलग होगा. कड़कड़ाती ठंड में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी. ऐसे में पिच को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि वहां की पिच कैसी होगी? फास्ट बॉलर्स और स्पिनर्स में किसे मदद मिलेगी? बल्लेबाजों को पिच से कितना लाभ मिलेगा?

पिच पर बारिश का असर

धर्मशाला की पिच से आमतौर पर फास्ट बॉलर्स को ज्यादा मदद करती है. कभी-कभी स्पिनर्स को भी फायदा हुआ है, लेकिन फास्ट बॉलर्स ज्यादा हावी रहे हैं. बेमौसम बारिश के कारण स्टेडियम का आउटफील्ड थोड़ा नम हो गया है.

टीम मैनेजमेंट से बात करेंगे क्यूरेटर

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बेमौसम बारिश ने पिछले कुछ दिनों से ग्राउंड स्टाफ को इस पिच पर बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करने दिया. हालांकि, सोमवार को मौसम साफ होने के बाद उन्होंने थोड़ा बहुत काम किया है. अगले कुछ दिनों में क्यूरेटर भारतीय टीम मैनेजमेंट से बात करेंगे और फिर यह तय करेंगे कि किस तरह की पिच बनाई जाए. इसके बावजूद फिलहाल यह लग रहा है कि इंग्लैंड को एक बार फिर से सीरीज में स्पिन पिच पर खेलना पड़ सकता है. राजकोट और रांची में इंग्लिश टीम की पोल खुल गई थी और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था.

स्पिनरों को मिल सकती है मदद

भारतीय टीम मैनेजमेंट अपनी मजबूती के आधार पर ही मैच में उतरना चाहती है. टीम इंडिया अपनी ताकत के अनुरूप ही आजमाए और परखे हुए फॉर्मूले पर टिके रहने के लिए उत्सुक है. ऐसे में यह लग रहा है कि स्पिनरों को मैच में काफी मदद मिल सकती है.

धर्मशाला में हुए वर्ल्ड कप और रणजी के मैच

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) को पिछले साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच छोड़ना पड़ा था. खराब आउटफील्ड के कारण मैच को इंदौर में कराया गया था. एचपीसीए ने उसके बाद से इस मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी की है. इसके अलावा रणजी ट्रॉफी के भी मुकाबले खेले गए हैं. अब देखना है कि टेस्ट के दौरान 5 दिनों तक पिच किस तरह से बदलता है. एचपीसीए का लक्ष्य सीरीज के अंतिम टेस्ट को भव्य बनाना है और मेजबान टीम के पहले ही सीरीज जीतने के बावजूद इस मैच के लिए 5 हजार से अधिक अंग्रेज प्रशंसकों के आने की उम्मीद है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here