Home Sports IPL 2024: क्या आपने नंबर्स देखें हैं…, SRH ने कमिंस को बनाया कप्तान तो भारत के पूर्व ओपनर को आया गुस्सा

IPL 2024: क्या आपने नंबर्स देखें हैं…, SRH ने कमिंस को बनाया कप्तान तो भारत के पूर्व ओपनर को आया गुस्सा

0
IPL 2024: क्या आपने नंबर्स देखें हैं…, SRH ने कमिंस को बनाया कप्तान तो भारत के पूर्व ओपनर को आया गुस्सा

[ad_1]

Pat Cummins: आईपीएल के 17वें सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने कप्तान को बदल दिया है. उसने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को हटाकर ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को कमान सौंप दी है. कमिंस को SRH ने ऑक्शन में 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह टीम के इतिहास में 10वें कप्तान हैं. मार्करम एक साल तक ही इस पद पर बने रह पाए. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को इतनी अहम जिम्मेदारी मिलने से भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा खुश नहीं हैं.

बुलंदी पर कमिंस के सितारे

आकाश ने कमिंस को नया कप्तान नियुक्त करने के सनराइजर्स के फैसले पर असहमति जताई है. उनका मानना है कि कमिंस का टी20 फॉर्मेट में परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा है. मार्करम उनसे बेहतर रहे हैं. कमिंस ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया था. उसके बाद उन्हें आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला. अब वह दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में एक टीम के कप्तान भी बन गए.

कमिंस बहुत रन देते हैं: आकाश

आकाश ने कहा कि कमिंस ने आईपीएल में काफी रन लुटाए हैं और बल्ले से उनका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा है. चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी वीडियो में कहा, “आपने पैट कमिंस को कप्तान बनाया है लेकिन क्या आपने उनके हालिया आईपीएल नंबर्स देखे हैं? ध्यान से देखें, वह बहुत रन देते हैं और बल्ले से उतने रन नहीं बनाते हैं. प्लेइंग-11 में केवल चार विदेशी खिलाड़ी खेलते हैं. वह पावरप्ले में गेंदबाजी भी नहीं करते हैं और न ही डेथ ओवर्स में.”

कमिंस का आईपीएल करियर

कमिंस के आंकड़ों को देखें तो आकाश के दावे सही नजर आते हैं. कमिंस का अपने आईपीएल करियर में अब तक बहुत ही कम प्रभाव रहा है. वह वर्कलोड के कारण पिछले साल टूर्नामेंट में नहीं खेले थे. वह आईपीएल में 42 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 45 विकेट लिए हैं. उन्होंने 152.21 की स्ट्राइक रेट 379 रन बनाए हैं. वह कोलकाता नाइटराइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के सदस्य रह चुके हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here