Home Breaking News IPL 2024: ‘हेडन-हसी से लेकर मुथैया-ओरम को एक टीम में लेकर उनको जानना बड़ी चुनौती थी’, आईपीएल से पहले बोले धोनी

IPL 2024: ‘हेडन-हसी से लेकर मुथैया-ओरम को एक टीम में लेकर उनको जानना बड़ी चुनौती थी’, आईपीएल से पहले बोले धोनी

0
IPL 2024: ‘हेडन-हसी से लेकर मुथैया-ओरम को एक टीम में लेकर उनको जानना बड़ी चुनौती थी’, आईपीएल से पहले बोले धोनी

[ad_1]

आईपीएल 2024 शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय रह गया है। 22 मार्च को 17वें सीजन के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से चेपॉक स्टेडियम में होगा। इस मैच से पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि एक ही टीम में दुनिया के कई देशों के खिलाड़ियों को लाना और फिर उन्हें जानना आईपीएल को एक रोमांचक टूर्नामेंट बनाता है। इससे दुनिया भर के खिलाड़ियों को जानने में और उनके बारे में बेहतर धारणा बनाने में मदद मिली।




धोनी ने 2008 के सीएसके टीम की बात की

आईपीएल के ऑफिशियल टीवी ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में धोनी ने 2008 की सीएसके टीम के बारे में बात की जिसमें ऑस्ट्रेलियाई महान मैथ्यू हेडन, माइक हसी, श्रीलंका के स्पिन दिग्गज मुथैया मुरलीधरन और कई अन्य खिलाड़ी शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘2008 में खेलने वाली चेन्नई की टीम संतुलित थी और टीम के पास काफी ऑलराउंडर थे। टीम के पास मैथ्यू हेडन, माइक हसी, मुथैया मुरलीधरन, मखाया एनतिनी और जैकब ओरम जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का एक विशाल पूल था। उन सभी को एक ड्रेसिंग रूम में एकजुट करना, एक-दूसरे को जानना बड़ी चुनौती थी।’


धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती

माही ने कहा, ‘मैं हमेशा मानता था कि जब आप एक टीम का नेतृत्व कर रहे होते हैं, तो यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आप एक-दूसरे को समझते हैं। एक बार जब आप किसी खिलाड़ी को जान लेते हो, तो आपको उसकी ताकत और उसकी कमजोरियों का पता चल जाता है। फिर एक टीम के रूप में सही दिशा में आगे बढ़ना आसान हो जाता है।’ धोनी ने सीएसके को पांच आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) दिलाए हैं। चेन्नई को पांच खिताब दिलाने के अलावा धोनी ने 2010 और 2014 में ‘येलो ब्रिगेड’ की कप्तानी करते हुए दो चैम्पियंस लीग टी20 खिताब भी जीते।


‘विदेशी खिलाड़ियों को समझने का मौका मिला’

उन्होंने कहा, ‘आईपीएल ने मुझे विदेशी खिलाड़ियों को समझने का मौका दिया। मैं विपक्षी खिलाड़ियों से ज्यादा बात नहीं करता, लेकिन आईपीएल ने अन्य खिलाड़ियों के बारे में जानने का मौका दिया। वे क्रिकेट के बारे में क्या सोचते हैं, उनकी संस्कृति को जानने का मौका मिला। इन सभी ने आईपीएल को बहुत दिलचस्प बना दिया।’ धोनी हाल ही में अपनी पत्नी साक्षी के साथ जामनगर में स्पॉट किए गए थे। वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेरेमनी में नजर आए थे।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here