[ad_1]
Indian Primier League 2024: एमएस धोनी, जो करोड़ों फैंस के दिलों में बसते हैं. धोनी ने बतौर कप्तान टीम इंडिया पर ही तीन आईसीसी खिताबों का ताज नहीं पहनाया बल्कि आईपीएल में चेन्नई के लिए भी गुच्छों में ट्रॉफी जीती हैं. 2020 में माही के संन्यास के बाद फैंस उन्हें एक्शन में देखने के लिए लगभग एक साल तक इंतजार करते हैं. इस बार भी धोनी को देखने के लिए फैंस बरकरार हैं, इसका अंदाजा उनकी चेन्नई में एंट्री से लगाया जा सकता है.
IPL 2024 से पहले चेन्नई पहुंचे धोनी
आईपीएल 2024 के लिए तैयारियों के लिए धोनी चेन्नई पहुंच चुके हैं. वहां उनका जोरदार तरीके से स्वागत देखने को मिला. सीएसके ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी की एंट्री की वीडियो और फोटोज शेयर किए. पिक्स देखने के बाद फैंस कमेंट्स में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं. सीएसके द्वारा शेयर की गई धोनी कार से उतरते दिख रहे हैं.
क्या बोले फैंस?
सीएसके की धोनी वाली पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘आ गया, आ गया, दिल चुराने फिर आ गया.’ इसके अलावा भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली. एक यूजर ने लिखा, ‘लगभग 300 दिनों का इंतजार.’ एक फैन ने लिखा, ‘और इंतज़ार खत्म हुआ, चैंपियन ने चेक इन किया.’ एक फैन ने धोनी को शेर बताते हुए लिखा, ‘असली शेर आ गया.’ आईपीएल 2024 को लेकर हाल ही में धोनी ने एक फेसबुक पोस्ट भी किया था जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. उन्होंने उसमें लिखा था, ‘नया सीजन और नई ‘भूमिका’ का इंतज़ार नहीं कर सकता। बने रहें!’
पिछले साल जीती थी ट्रॉफी
धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पिछले साल 5वीं बार खिताबी जीत दर्ज की थी. फाइनल मुकाबले में सीएसके ने गुजरात को रोमांचक अंदाज में हराया था. अब 22 मार्च 2024 को सीएसके अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेलेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस साल धोनी एंड कंपनी किस तरह का प्रदर्शन करती है.
[ad_2]
Source link