Home Breaking News Bihar News Live : दिनदहाड़े भाजपा विधायक के भतीजे की हत्या, पांच दिन में दूसरी बार बिहार आ रहे पीएम मोदी

Bihar News Live : दिनदहाड़े भाजपा विधायक के भतीजे की हत्या, पांच दिन में दूसरी बार बिहार आ रहे पीएम मोदी

0
Bihar News Live : दिनदहाड़े भाजपा विधायक के भतीजे की हत्या, पांच दिन में दूसरी बार बिहार आ रहे पीएम मोदी

[ad_1]

10:39 AM, 06-Mar-2024

कटिहार में दिनदडाड़े मर्डर

कटिहार में दिनदहाड़े भाजपा विधायक कविता पासवान के भतीजे नीरज पासवान की हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने नीरज के आंख और सीने में गोली मारी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के संग्राम संघ चौक की है। बुधवार सुबह नीरज घर से बाहर निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने नीरज को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।  

09:08 AM, 06-Mar-2024

सीतामढ़ी में महिला को घर घुसकर पीटा

सीतामढी शहर के ओल्ड एक्सचेंज रोड में अपराधियों के द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि भू-माफिया के इशारे पर जेल से छूटे बदमाशों ने घर खाली कराने के उद्देश्य से महिला के घर पर हमला किया। इतना ही नहीं दस से अधिक की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने घर में महिला को अकेली पाकर पहले मारपीट की। इसके बाद उसके गहने व अन्य सामान लूट कर भाग निकले। महिला के साथ हुई वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।

08:33 AM, 06-Mar-2024

Bihar News Live : दिनदहाड़े भाजपा विधायक के भतीजे की हत्या, पांच दिन में दूसरी बार बिहार आ रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज बिहार आ रहे हैं। पांच दिन में दूसरी बार पीएम मोदी आ रहे। बेतिया में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 12800 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी 109 किलोमीटर लंबी इंडियन ऑयल की मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइपलाइन का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है। बिहार पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड है। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इधर, पटना में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 51 मरीज मिले जबकि एक सप्ताह में 100 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।   

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here