Home Sports IND vs ENG: धर्मशाला में पसीना बहाते नजर आए इंग्लैंड के खिलाड़ी, कल से शुरू…

IND vs ENG: धर्मशाला में पसीना बहाते नजर आए इंग्लैंड के खिलाड़ी, कल से शुरू…

0
IND vs ENG: धर्मशाला में पसीना बहाते नजर आए इंग्लैंड के खिलाड़ी, कल से शुरू…

[ad_1]

कपिल/शिमला. खूबसूरत अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम एचपीसीए का धर्मशाला एक बार फिर से बड़ी मेजबानी के लिए तैयार है. 7 मार्च से 11 मार्च तक भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें रविवार को धर्मशाला पहुंच चुकी हैं. वहीं, आज सुबह बात की जाए, तो इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों ने धर्मशाला के मैदान में प्रैक्टिस की, मैच से पहले यहां की परिस्थितियों में ढलने के लिए इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों ने पसीना बहाया.

वहीं, इंग्लैंड टीम के तमाम खिलाड़ी धर्मशाला के मैदान में दिखे जहां गेंदबाजों ने गेंदबाजी का अभ्यास किया. तो वहीं, इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों को बल्लेबाजी के लिए वैसे भी धर्मशाला का मैदान पसंद आ रहा है. इंग्लैंड के खिलाड़ी हिमाचल की खूबसूरत वादियों का खूब आनंद उठा रहे हैं. सुबह सड़कों पर दौड़ते हुए भी इंग्लैंड के खिलाड़ी नजर आए थे और पहाड़ों पर भी जाना खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- खा लिए ये फल, तो नहीं पड़ेगी दवाई की जरूरत, बालों का झड़ना होगा बंद, कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज, कब्ज होगा दूर

8 से 10 हजार दर्शक जुटने की संभावना
HPCA के सहसचिव विशाल शर्मा ने कहा कि एचपीसीए प्रबंधन भारत-इंग्लैंड मैच को लेकर तैयार है. उन्होंने कहा कि स्थानीय देवता इन्द्रू नाग देवता के दर पर एचपीसीए ने अरदास की है. उम्मीद है कि मौसम पूर्ण रूप से साफ रहेगा. मैच वाले दिन पूजन भी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि धर्मशाला में कोई भी बड़ा आयोजन हो उसका हर किसी को लाभ होता है. 5 दिनों तक चलने वाले इसे टेस्ट मैच में अगर बात की जाए तो पर्यटन को निश्चित रूप से लाभ होगा. उन्होंने कहा कि स्टेडियम में 8 से 10 हजार दर्शक जुटने की संभावना है. पांच दिन तक चलने वाले टेस्ट मैच के लिए दूसरे राज्यों के ट्रैफिक प्लान को भी समझा गया है. टेस्ट मैच से पहले पुलिस जवानों के साथ-साथ डॉग स्क्वायड भी स्टेडियम का दौरा करेंगे.

Tags: Cricket news, ENG vs IND, Himachal news, Local18, Shimla News, Sports news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here