Home Sports IND vs ENG: नो रिप्लाई.., 100वें टेस्ट से पहले अश्विन से खफा हुए लक्ष्मण, किया सनसनीखेज खुलासा

IND vs ENG: नो रिप्लाई.., 100वें टेस्ट से पहले अश्विन से खफा हुए लक्ष्मण, किया सनसनीखेज खुलासा

0
IND vs ENG: नो रिप्लाई.., 100वें टेस्ट से पहले अश्विन से खफा हुए लक्ष्मण, किया सनसनीखेज खुलासा

[ad_1]

R Ashwin 100th Test: आर अश्विन, टीम इंडिया का वो खिलाड़ी जिसने दुनियाभर के बड़े-बड़े बल्लेबाजों में अपनी फिरकी का खौफ बना रखा है. अनुभवी अश्विन भारत बनाम इंग्लैंड धर्मशाला टेस्ट में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे. जिसे लेकर क्रिकेट जगत से उन्हें कई दिग्गजों ने शुभकामनाएं दी है. लेकिन अश्विन की इस उपलब्धि से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन उनसे खफा नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अश्विन से नाराजगी जताई है. 

मेरा कॉल काट दिया- लक्ष्मण

पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फैन की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘उनके 100वें टेस्ट की शुभकामनाएं देने के लिए उन्हें कई बार फोन करने की कोशिश की. उन्होंने मेरा कॉल काट दिया. उन्हें मैसेज किया, जिसका कोई रिप्लाई नहीं आया. यही सम्मान हम पूर्व क्रिकेटर्स को मिलता है.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘सम्मान संस्कारी लोगों से ही मिलता है. वैसे, मैं पहले उनके एक्शन में मामूली सुधार के बारे में ट्वीट कर रहा था न कि उनकी आलोचना कर रहा था. काश लोग समझ जाते.’

फैंस ने की आलोचना

अश्विन के खिलाफ इस तरह लिखने के बाद लक्ष्मण ट्रोल आर्मी के हत्थे चढ़ गए. फैंस ने लक्ष्मण के वो ट्वीट खंगाले जिसमें उन्होंने अश्विन की आलोचना की थी. एक फैन ने एक्स पर लिखा, ‘पहले खिलाड़ी का आदर न करो उसके बाद पीड़ित के समान अपना व्यवहार दिखाओ. ऐसे कैसे पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान होगा.’

4 साल भारत के लिए खेले लक्ष्मण

लक्ष्मण 1983 से लेकर 1987 तक भारतीय टीम के लिए खेले. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 9 टेस्ट और 16 वनडे मैच खेले. लक्ष्मण अश्विन के खिलाफ कई बार पोस्ट करते नजर आएं हैं. उन्होंने फिरकी मास्टर के एक्शन पर भी सवाल उठाए हैं. अश्विन भारत की तरफ से दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने 500 ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं. भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट 7 मार्च से शुरू होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि वे इस लम्हें को किस तरह से यादगार बनाने में कामयाब होते हैं. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here