Home Sports IND vs ENG Playing 11: इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव, धर्मशाला में 100वां टेस्ट खेलेंगे बेयरस्टो, देखें प्लेइंग-11

IND vs ENG Playing 11: इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव, धर्मशाला में 100वां टेस्ट खेलेंगे बेयरस्टो, देखें प्लेइंग-11

0
IND vs ENG Playing 11: इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव, धर्मशाला में 100वां टेस्ट खेलेंगे बेयरस्टो, देखें प्लेइंग-11

[ad_1]

Jonny Bairstow 100th Test:  भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में 7 मार्च से खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम ने एक बदलाव किया है. सीरीज 1-3 से हार चुके अंग्रेजों की नजर जीत के साथ दौरे का अंत करने पर है. फास्ट बॉलर मार्क वुड की वापसी हुई है. रांची में खेलने वाले ओली रॉबिंसन को बाहर कर दिया गया है.

बेयरस्टो का होगा 100वां टेस्ट

विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी टीम में शामिल किया गया है. वह अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे. बेयरस्टो इंग्लैंड के लिए इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 17वें खिलाड़ी होंगे. बेयरस्टो के लिए यह दौरा अब तक अच्छा नहीं रहा है. वह अब तक सीरीज में 37, 10, 25, 26, 0, 4, 38 और 30 का स्कोर ही बना पाए हैं.

बेयरस्टो का करियर

बेयरस्टो ने 2012 में टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन उनका करियर क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में अच्छा नहीं चल रहा था. 2022 में जब ब्रैंडन मैकुलम इंग्लैंड के कोच बने तो बेयरस्टो को लगातार मौके मिले और उन्होंने टीम को कई मैचों में जीत दिलाई. इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने 99 मुकाबलों में 36.4 की औसत से 5974 रन बनाए हैं. उनके नाम 12 शतक और 26 अर्धशतक हैं. संयोग की बात है कि उन्होंने अपने करियर का 100वां वनडे मैच भी धर्मशाला में ही खेला था.

मार्क वुड की वापसी

फास्ट बॉलर मार्क वुड की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है. वह इस सीरीज में 2 टेस्ट ही खेल पाए हैं. हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने 1 भी सफलता नहीं मिली थी. उसके बाद राजकोट में तीसरे टेस्ट के दौरान उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट लिए थे. दूसरी ओर, रॉबिंसन की बात करें तो उन्हें रांची टेस्ट में खेलने का मौका मिला था. वह 1 विकेट भी नहीं ले पाए थे. हालांकि, रॉबिंसन ने बल्ले से बेहतर प्रदर्शन किया था. पहली पारी में उन्होंने 54 रन बनाए थे. धर्मशाला के मौसम और पिच को देखकर इंग्लिश टीम ने वुड पर दांव खेला है.

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टली, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here