[ad_1]
इनके अलावा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एण्डटीवी के शोज के प्रमुख कलाकारों में ‘अटल‘ के नन्हे अटल यानी व्योम ठक्कर, अटल की मां बनीं कृष्णा देवी वाजपेयी यानी नेहा जोशी और धारावाहिक में अटल के पिता कृष्ण बिहारी वाजेपयी का किरदार निभाने वाले आशुतोष कुलकर्णी ने मुंबई के प्रसिद्ध बाबुलनाथ मंदिर में पूजा की। उधर, नौ साल से प्रचारित हो रहे धारावाहिक ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में विभूति नारायण मिश्रा बनने वाले आसिफ शेख और अनीता भाबी का किरदार निभाने वाली विदिशा श्रीवास्तव काशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।
बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन करके निकलीं नेहा जोशी कहती हैं, ‘‘महाशिवरात्रि के पावन उत्सव में भाग लेने के लिये मैं आशुतोष और व्योम के साथ मुंबई के मशहूर बाबुलनाथ मंदिर पहुंची हूं। मंदिर के भीतर एक खूबसूरत और शांत आभा दिखा। महाशिवरात्रि पर उस अलौकिक लिंगम को देखकर हमें बहुत अद्भुत अनुभव हुआ। मंदिर से बाहर निकलते वक्त भी हमने उत्सव के भक्तिमय वातावरण को देखा। ‘हर हर महादेव’ का जयकारा लगाकर महाशिवरात्रि पर्व की खुशियां अभी से मनाई जा रही हैं।’’
उधर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन करने के बारे में एण्डटीवी के शो ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में विभूति नारायण मिश्रा की भूमिका निभा रहे आसिफ शेख ने कहा, ‘‘काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने की मेरी बहुत दिनों से इच्छा थी और मैं खुश हूं कि आखिरकार मेरी इच्छा पूरी हुई। इसके अलावा, ‘भाबीजी घर पर हैं’ को नौ साल पूरे हो चुके हैं और इस उपलब्धि की खुशी मनाने का और कोई बेहतर तरीका नहीं था। इस तरह, मंदिर जाने के दो दमदार कारण थे, अपनी उपलब्धि की खुशी मनाना और भगवान शिव से आशीर्वाद लेना।’’
वहीं, उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन करने के बारे में एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के दरोगा हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी ने बताया, ‘‘इस पवित्र मंदिर में आकर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पर बड़ी शांति और संतोष मिला। महाशिवरात्रि के दौरान उज्जैन का माहौल और ऊर्जा अलग होती है। मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे यह अनुभव मिला और मैंने भारत के सबसे पूजनीय मंदिरों में से एक का दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद पाया। ज्योतिर्लिंग के सामने खड़े होकर मैं श्रद्धा और आध्यात्मिक संतोष से भर गया।’’
[ad_2]
Source link