Home World MH 370 : क्या पायलट जाहरी अहमद ने सभी पैसेंजर्स को मारने के बाद किया सुसाइड, रहस्य बनी फ्लाइट पर नया दावा

MH 370 : क्या पायलट जाहरी अहमद ने सभी पैसेंजर्स को मारने के बाद किया सुसाइड, रहस्य बनी फ्लाइट पर नया दावा

0
MH 370 : क्या पायलट जाहरी अहमद ने सभी पैसेंजर्स को मारने के बाद किया सुसाइड, रहस्य बनी फ्लाइट पर नया दावा

[ad_1]

MH 370 Mystery New Claim:  8 मार्च, 2014 को बीजिंग के लिए उड़ान भरने के ठीक 40 मिनट बाद, पायलट ज़हरी अहमद शाह ने मलेशिया में एयर ट्रेफिक कंट्रोल से गुडनाइट कहा. इसके प्लेन, कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा था यह प्लेन गायब हो गया. हिंद महासागर में एक द्वीप पर बहकर आए विमान के कुछ टुकड़ों के अलावा दस साल बाद भी इसका कोई पता नहीं चल सका है. प्लेन में 227 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे. 

प्लेन के लापता होने को लेकर अलग-अलग की थ्योरी सामने आती रहती हैं. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक अब एक नई डॉक्यूमेंट्री, व्हाई प्लेन्स वैनिश: द हंट फॉर एमएच370, इस थ्योरी की जांच करती है कि 53 वर्षीय कैप्टन ज़हरी ने एक योजनाबद्ध हत्या-आत्महत्या को अंजाम दिया. वह लगभग 30 वर्षों से एयरलाइन के लिए काम कर रहे थे. 

यह अनुमान लगाया गया कि अधिकारियों से संपर्क तोड़ने के बाद वह सात घंटे तक प्लेन उड़ाते रहे. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जहरी ने जानबूझकर यात्रियों और क्रू को ‘खत्म’ करने के लिए केबिन डिप्रेशराइज्ड (depressurised) किया, जिनकी 20 मिनट के बाद मौत हो गई होगी. 

‘पायलट चिंताजनक संख्या में मानसिक रूप से बीमार’
रिपोर्ट के मुताबिक इस बीच, ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन के मनोविज्ञान प्रोफेसर कैप्टन पॉल कलन ने यह दावा किया कि पायलट चिंताजनक संख्या में मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘ऐसे लोग उड़ रहे हैं जिन्हें उड़ना नहीं चाहिए.’

कलन कहते हैं कि 1,000 से अधिक कॉमर्शियल पायलटों के एक सर्वे में पाया गया कि ’17 प्रतिशत ने मॉडरेट डिप्रेशन की सीमा को छुआ है और 35 प्रतिशत ने बर्नआउट की सीमा को छुआ.  उन्होंने आगे कहा, ‘उनमें से किसी को भी कभी भी हवाई जहाज के कॉकपिट में नहीं होना चाहिए.’

‘सबसे बुरे का डर था’

ग्रेस नाथन 2014 में ब्रिस्टल में पढ़ रही थी, और फ्लाइट MH370 में चढ़ने से पहले अपनी मां ऐनी डेज़ी की आखिरी कॉल से परेशान हो गई. उन्होंने कहा, ‘उस खास मौके पर उन्होंने (मां) मुझे यह बताने का फैसला किया कि वह मुझसे प्यार करती है, और मुझे खुशी है कि मैंने उनसे कहा कि मैं भी उनसे प्यार करती हूं.’

जब बोइंग 777 ने 12.42 बजे उड़ान भरी, तो ऐनी 227 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स में शामिल थी. इनमें जहरी और 27 वर्षीय को-पायलट फर्स्ट ऑफिसर फारिक अब्दुल हामिद भी शामिल थे।

 रात 1.19 पर ज़हरी का अंतिम रेडियो कॉन्टैक्ट यह कहने के लिए था: ‘370 से गुडनाइट मलेशिया.’

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here