[ad_1]
Rohit Sharma reply to Ben Duckett: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश स्टेडियम में होने वाले सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट से पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस बेन डकेट को करारा जवाब दिया है. दरअसल, राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला गया था. इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक ठोक दिया था. इसके बाद इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने कहा था कि यशस्वी के आक्रामक बैटिंग शैली का क्रेडिट इंग्लैंड टीम को दिया जाना चाहिए. इसी को लेकर रोहित ने बयान दिया है.
रोहित ने दिया बयान
धर्मशाला टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा ने कहा कि बेन डकेट ने शायद ऋषभ पंत को आक्रामक बल्लेबाजी करते नहीं देखा होगा और इसलिए उन्हें लगता है कि यशस्वी जयसवाल ने उनसे यह सीखा है. उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम में ऋषभ पंत नाम का एक लड़का था, शायद बेन डकेट ने उसे खेलते हुए नहीं देखा है.’ डकेट ने राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा था, ‘जब आप विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को इस तरह खेलते हुए देखते हैं, तो लगभग ऐसा लगता है कि हमें कुछ श्रेय लेना चाहिए कि वे अन्य लोगों की तुलना में अलग तरह से खेल रहे हैं, जो टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं.’
[ad_2]
Source link