Home Sports Yashasvi Jaiswal: धर्मशाला में टूटेगा 75 साल पहले भारतीय सरजमीं पर बना महारिकॉर्ड? यशस्वी को कर सकते हैं कमाल

Yashasvi Jaiswal: धर्मशाला में टूटेगा 75 साल पहले भारतीय सरजमीं पर बना महारिकॉर्ड? यशस्वी को कर सकते हैं कमाल

0
Yashasvi Jaiswal: धर्मशाला में टूटेगा 75 साल पहले भारतीय सरजमीं पर बना महारिकॉर्ड? यशस्वी को कर सकते हैं कमाल

[ad_1]

India vs England 5th Test: टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस समय ‘रन एक्सप्रेस’ बने हुए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ अब तक खेले गए सीरीज के 4 टेस्ट मैचों में जायसवाल ने दो डबल सेंचुरी ठोकते हुए 655 रन बना लिए हैं. इन 4 मैचों के दौरान उन्होंने कई कीर्तिमान अपने नाम किए. अब धर्मशाला में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच में भी उनकी नजरें कई बड़े रिकॉर्ड्स पर होंगी, जिसमें से एक ऐसा रिकॉर्ड है जो 75 साल से कोई तोड़ नहीं सका है. दरअसल, भारत में कोई टेस्ट सीरीज खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज एवर्टन वीक्स के नाम है. भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में होने वाला टेस्ट मैच 7 मार्च से शुरू होगा.

यशस्वी तोड़ेंगे महारिकॉर्ड?

वेस्टइंडीज की टीम 1948-49 में भारत दौरे पर आई थी. इस दौरे पर खेली गई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में विंडीज टीम के दिग्गज मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज एवर्टन वीक्स ने घातक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 7 पारियों में 779 रन बना दिए और सीरीज के टॉप स्कोरर रहे. एवर्टन वीक्स ने इस सीरीज में 4 शतक भी ठोके थे. भारत में कोई टेस्ट सीरीज खेलते हुए किसी भी बल्लेबाज का यह सर्वधिक रनों का रिकॉर्ड है, जो अब तक नहीं टूट सका है. यशस्वी विंडीज दिग्गज के इस रिकॉर्ड को तोड़ने से 125 रन दूर हैं.

धमर्शाला में होगा कमाल

धर्मशाला टेस्ट मैच में यशस्वी का बल्ला चल तो यह कन्फर्म है कि कई बड़े रिकॉर्ड टूटने वाले हैं. यशस्वी सीरीज में अब तक 4 मैचों की 8 पारियों में 655 रन बना चुके हैं और टॉप स्कोरर भी हैं. उनके बल्ले से दो डबल हंड्रेड भी निकले हैं. इस सीरीज में उनकी जो एक खास बात रही हैवह यह कि जब-जब उन्होंने शतक पूरा किया है उसे दोहरे शतक में तब्दील किया है. वहीं राजकोट टेस्ट में यशस्वी ने नाबाद 214 रन की पारी खेली थी. जिस घातक अंदाज में यशस्वी बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनके लिए 125 रन कोई बड़ी डील नहीं है. ऐसे में यशस्वी भारत में खेली गई टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here