[ad_1]

ऑटो में सफर करते दीपेंद्र हुड्डा
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं की आम जनता के लिए सक्रियता बढ़ गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक में जहां विधायक भारत भूषण बतरा के साथ ऑटो में सफर किया, वहीं झज्जर में गोलगप्पे भी खाए।
रोहतक में अचानक एक ऐसा अनजान साथी मिला जिसकी बातें सुन कर अपनों के लिए काम करते जाने का संकल्प और दृढ़ हो गया।
सावन नाम के इस प्यारे भाई ने मेरी गाड़ी हाथ देकर रुकवाई और बोला जहां जाना है मेरे ऑटो में चलिए।
इस निःस्वार्थ प्रेम ने मुझे भावुक कर दिया, सही मायने में ऐसे भाई ही… pic.twitter.com/JTSh0GlR3m
— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) March 7, 2024
दीपेंद्र हुड्डा ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि रोहतक में अचानक एक ऐसा अनजान साथी मिला जिसकी बातें सुन कर अपनों के लिए काम करते जाने का संकल्प और दृढ़ हो गया। पोस्ट में लिखा है कि सावन नाम के इस प्यारे भाई ने मेरी गाड़ी हाथ देकर रुकवाई और बोला जहां जाना है, मेरे ऑटो में चलिए। इस निःस्वार्थ प्रेम ने मुझे भावुक कर दिया, सही मायने में ऐसे भाई ही मेरी असली कमाई हैं।
दीपेंद्र हुड्डा आगे लिखा कि ऑटो में सफर के दौरान भाई सावन की बाबा साहेब आंबेडकर और उनके विचारों के बारे में समझ ने मुझे भी प्रेरित किया। मैं अंतिम सांस तक ‘लोकतंत्र के इन सारथियों’ के सपनों और उनके अधिकारों के लिए लड़ता रहूंगा। वहीं, दीपेंद्र हुड्डा वीरवार को झज्जर पहुंचे, जहां लोगों के बीच गोलगप्पे खाए।
[ad_2]
Source link