[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग का 23वां मैच लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया. इस मुकाबले में लाहौर ने शानदार जीत दर्ज की थी. लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी ने इस मुकाबले में 2 विकेट लेकर खास लिस्ट में जगह बना ली है. वह पाकिस्तान सुपर लीग में 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले सिर्फ 2 ही गेंदबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने पीएसएल के इतिहास में 100 विकेट लिए हो.
शाहीन अफरीदी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैच में कुल 2 विकेट लिए. उन्होंने पहले एलेक्स हेल्स को आउट किया. इसके बाद नसीम शाह का विकेट लिया. 2 विकेट लेने के साथ ही वह पीएसएल में 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले वहाब रियाज और हसन अली ही ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने पीएसएल में 100 विकेट लिए हैं. वहाब ने अब तक 88 मैचों में कुल 113 विकेट लिए हैं. जबकि हसन ने 79 मैचों में 107 विकेट अपने नाम किए हैं.
शाहीन अफरीदी को 100 विकेट लेने में सिर्फ 69 मैच लगे. वह अब पीएसएल के इतिहास में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं. बता दें कि शाहीन ने पीएसएल डेब्यू साल 2018 में किया था. शुरू से ही वो लाहौर कलंदर्स का हिस्सा रहे हैं. पाकिस्तान के शादाब खान भी 100 विकेट लेने के करीब हैं. वे अब तक 79 मैचों में 87 विकेट ले चुके हैं. वहीं फहीम असरफ के नाम 73 विकेट हैं.
शाहीन अफरीदी की टीम लाहौर कलंदर्स अब पीएसएल से बाहर हो चुकी है. टीम ने 8 में से कुल 6 मुकाबले गंवा दिए हैं और सिर्फ 1 मैच जीता है. एक मैच बेनतीजा रहा. उनके खाते में सिर्फ 3 प्वाइंट्स हैं. बात करें तो मुल्तान सुल्तान 12 अंको के साथ पहले स्थान पर है. क्वेटा ग्लेडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के 9-9 प्वाइंट हैं.
.
Tags: Hasan ali, Pakistan super league, Shaheen Afridi, Wahab Riaz
FIRST PUBLISHED : March 7, 2024, 13:08 IST
[ad_2]
Source link