[ad_1]
हाइलाइट्स
शिखर धवन से बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट छीन लिया है
धवन इस समय डीवाई पाटील टी20 कप में खेल रहे हैं
नई दिल्ली. टीम इंडिया से ड्रॉप किए गए बाएं हाथ के अनुभवी ओपनर शिखर धवन इस समय डीवाई पाटिल टी20 कप में खेल रहे हैं. हाल में बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रेक्ट से बाहर हुए धवन ने गुरुवार को बेहतरीन बैटिंग की. उन्होंने नाबाद 99 रन बनाए. आईपीएल से पहले धवन की इस पारी को देखकर उनकी फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स को सुकून मिला होगा. हालांकि टीम इंडिया के गब्बर यह पारी भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी. धवन की शानदार पारी के बावजूद डीवाई पाटिल ब्ल्यू को पहले क्वार्टर फाइनल में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
बांग्लादेश में 2022 में वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दौरान आखिरी बार भारत की ओर से खेलने वाले 38 साल के शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पारी का आगाज करते हुए नाबाद वापस लौटे और उन्होंने सिर्फ 51 गेंद में नाबाद 99 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और छह छक्के मारे जिससे डीवाई पाटिल ब्ल्यू (DY Patil Blue) ने छह विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में कैग ने सलामी बल्लेबाज वरूण लवांडे (73) और समरवीर सिंह (45) की तेजतर्रार पारियों से 19.1 ओवर में चार विकेट पर 185 रन बनाकर जीत दर्ज की.
भारतीय स्पिनर्स का जलवा… पाटा विकेट पर सभी 10 विकेट किए अपने नाम, पहले दिन टीम इंडिया का पलड़ा भारी
धवन इस समय आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं
शिखर धवन आईपीएल के आगामी सीजन में पंजाब किंग्स की अगुआई करेंगे. वह आईपीएल की तैयारी डीवाई पाटिल टी20 कप में खेलकर कर रहे हैं. इस टूर्नामेंट में हार्दिक पंड्या और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज भी खेल रहे हैं. पंड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे वहीं ईशान लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में दिखाई देंगे. बीसीसीआई के निर्देश के बावजूद ईशान ने रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेला जिसके बाद बोर्ड ने उन्हें भी अपने कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया. धवन बीसीसीआई के ग्रेड सी कॉन्ट्रेक्ट में शामिल थे. एक सप्ताह पहले भारतीय बोर्ड ने उनसे यह कॉन्ट्रेक्ट छीन लिया था.
आईपीएल में मैचों का दोहरा शतक जड़ चुके हैं धवन
साल 2008 से आईपीएल खेलने वाले शिखर धवन ने 217 मैचों में 6617 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 50 अर्धशतक शामिल है. धवन के लिए साल 2020 का आईपीएल शानदार रहा जिसमें उन्होंने 17 मैचों में 618 रन बनाए. 2019 में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. पंजाब किंग्स ने 2022 ऑक्शन में उन्हें 8.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा.
.
Tags: IPL, Punjab Kings, Shikhar dhawan, Team india
FIRST PUBLISHED : March 7, 2024, 19:02 IST
[ad_2]
Source link