Home Breaking News Box Office Collection Report: आर्टिकल 370 का शानदार सफर जारी, कमाई के लिए तरस रही लापता लेडीज और क्रैक

Box Office Collection Report: आर्टिकल 370 का शानदार सफर जारी, कमाई के लिए तरस रही लापता लेडीज और क्रैक

0
Box Office Collection Report: आर्टिकल 370 का शानदार सफर जारी, कमाई के लिए तरस रही लापता लेडीज और क्रैक

[ad_1]

सिनेमाघरों में इस समय लापता लेडीज, आर्टिकल 370, क्रैक और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया प्रदर्शित हो रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई लापता लेडीज टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं, आर्टिकल 370 लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। कमाई के मामले में सबसे बुरा हाल विद्युत जामवाल  की फिल्म क्रैक का है। इसके अलावा तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया भी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती नजर आ रही है।  आइए जानते हैं कि बुधवार को इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई की।

Maharani 3 Screening: ‘महारानी 3’ की स्क्रीनिंग में हुमा का दिखा स्टनिंग लुक, शो की पूरी स्टार कास्ट रही मौजूद




आर्टिकल 370

यामी गौतम की आर्टिकल 370 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। वीकएंड में धांसू कमाई करने के बाद वीकडेज में भी यह अच्छा कलेक्शन कर रही है। 12वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, 13वें दिन भी फिल्म की पकड़ बनी हुई थी। दूसरे बुधवार को फिल्म ने एक करोड़ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 55.95 करोड़ रुपये हो गया है।


लापता लेडीज

किरण राव के निर्देशन में बनी लापता लेडीज ओपनिंग डे से ही कमाई को तरसती नजर आ रही है। फिल्म की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी है। छठवें दिन इस फिल्म ने कुल 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार पांच करोड़ 45 लाख रुपये हो गया है।


क्रैक

फिल्म क्रैक को दर्शकों ने पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया है। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा थी, लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। ये फिल्म इन दिनों महज लाखों में कमाई कर रही है। 13वें दिन फिल्म ने 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 13.75  लाख रुपये हो गया है।


तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here