Home Breaking News Human Trafficking: भारतीयों को रूस-यूक्रेन युद्ध में भेजने वाले गिरोह का खुलासा, CBI ने कई को हिरासत में लिया

Human Trafficking: भारतीयों को रूस-यूक्रेन युद्ध में भेजने वाले गिरोह का खुलासा, CBI ने कई को हिरासत में लिया

0
Human Trafficking: भारतीयों को रूस-यूक्रेन युद्ध में भेजने वाले गिरोह का खुलासा, CBI ने कई को हिरासत में लिया

[ad_1]

CBI busted human trafficking syndicate sending Indian youths to Russia-Ukraine war zone promising jobs abroad

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक बड़े मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह विदेश में नौकरी दिलाने की आड़ में भारतीयों को रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में ले जाता था। एजेंसी 13 स्थानों पर तलाशी में 50 लाख नकद और कई डिजिटल उपकरण जब्त किए।

एजेंसी के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, मुंबई, अंबाला, चंडीगढ़, मदुरै एवं चेन्नई में लगभग 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। अब तक 50 लाख रु. से अधिक की नकद धनराशि, दस्तावेज और लैपटॉप, मोबाइल, डेस्कटॉप, सीसीटीवी फुटेज आदि जब्त किए गए हैं। एजेंसी ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। सीबीआई ने निजी वीजा कंसल्टेंसी फर्मों एवं एजेंटों तथा अन्यों के विरुद्ध बुधवार को मानव तस्करी संबंधित मामला दर्ज किया था।’

35 लोगों को भेजा रूस-यूक्रेन

अधिकारी ने बताया है कि अभी तक जांच में सामने आया है कि इन लोगों ने नौकरी का झांसा देकर अभी तक 35 लोगों को रूस और यूक्रेन भेजा चुका है। सीबीआई ने इस रैकेट के काम करने के तरीके के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि ये लोग विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने का वादा करते थे। ये तस्कर एक संगठित नेटवर्क के रूप में काम कर रहे हैं और यूट्यूब आदि जैसे सोशल मीडिया चैनलों और अपने स्थानीय संपर्कों/एजेंटों के माध्यम से भारतीय नागरिकों को रूस में उच्च वेतन वाली नौकरियों के लिए झांसा दे रहे थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here