Home Sports IPL 2024: शिखर धवन ने हफ्तेभर में BCCI को दिखाया आईना, बल्ले से मचाया कोहराम, PBKS के लिए खुशखबरी

IPL 2024: शिखर धवन ने हफ्तेभर में BCCI को दिखाया आईना, बल्ले से मचाया कोहराम, PBKS के लिए खुशखबरी

0
IPL 2024: शिखर धवन ने हफ्तेभर में BCCI को दिखाया आईना, बल्ले से मचाया कोहराम, PBKS के लिए खुशखबरी

[ad_1]

Shikhar Dhawan: शिखर धवन, यह वो नाम है जिसने बड़े-बड़े टूर्नामेंट्स में टीम इंडिया के लिए बहुमूल्य योगदान दिया है. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हफ्तेभर पहले उनसे पत्ता काट लिया है. बोर्ड ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया यानि टीम इंडिया में उनके लिए दरवाजे बंद नजर आ रहे हैं. लेकिन 7 दिन बाद ही धवन ने बीसीसीआई को अपने बल्ले से जवाब दिया है. उन्होंने डीवाई पाटिल टी20 कप 2024 में ताबड़तोड़ 99 रन की नाबाद पारी खेली. 

पंजाब किंग्स के लिए खुशखबरी

आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है. धवन की 99 रन की तूफानी पारी पंजाब किंग्स के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी. उन्होंने इस पारी में 8 चौके और 6 शानदार छक्के भी जमाए. क्वार्टरफाइनल मुकाबले में धवन डीवाई पाटिल ब्लू टीम के लिए वन मैन आर्मी साबित हुए थे. लेकिन फिर भी इस टीम को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. 

डीवाई पाटिल ब्लू ने बनाए 182 रन

धवन की 99 रन की पारी की बदौलत डीवाई पाटिल ब्लू टीम ने 182 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए. धवन के अलावा सलामी बल्लेबाज अभिजीत तोमर ने भी 31 रन की पारी खेली. बाकी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा छूने में भी कामयाब नहीं हो सके. जवाबी कार्यवाही में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की टीम ने 5 गेंद रहते इस मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. 

बॉलीवुड में करने वाले हैं डेब्यू

एक तरफ बीसीसीआई ने भी धवन से किनारा कर लिया है तो दूसरी तरफ गब्बर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने के विचार में हैं. जल्द ही बॉलीवुड की फिल्म में धवन नजर आएंगे. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था. पिछले साल अच्छे आंकड़ो के बावजूद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई. अब देखना होगा कि आगामी आईपीएल सीजन में धवन का बल्ला किस तरह बोलता है. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here