Home Breaking News Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री के गृह राज्य में गरजे राहुल, सरकार पर गरीबों की अनदेखी के आरोप; अयोध्या का भी जिक्र

Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री के गृह राज्य में गरजे राहुल, सरकार पर गरीबों की अनदेखी के आरोप; अयोध्या का भी जिक्र

0
Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री के गृह राज्य में गरजे राहुल, सरकार पर गरीबों की अनदेखी के आरोप; अयोध्या का भी जिक्र

[ad_1]

Gujarat Congress Rahul Gandhi Dahod Visit Updates Bharat Jodo Nyay Yatra Ayodhya Ram Temple

दाहोद की जनसभा में राहुल गांधी
– फोटो : ani

विस्तार


कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं गंवाते। उन्होंने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात के दाहोद का दौरा किया। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी जनसंपर्क के दौरान बेरोजगारी और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर लगातार बात कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में राहुल ने सरकार पर गरीब विरोधी नीतियां बनाने और अभिजात्य वर्ग को खुश करने का काम करने के आरोप भी लगाए।

राहुल का दावा- अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान नहीं दिखे गरीब

दाहोद की जनसभा में राहुल ने कहा कि इस देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता। उन्होंने सवाल किया, ‘आप सभी ने राम मंदिर का उद्घाटन देखा, है ना? क्या आपने वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देखा? आप सभी ने देखा राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के दौरान बॉलीवुड जगत, लेकिन क्या आपको वहां गरीब लोग दिखे?

राहुल पीएम मोदी पर तीखे जुबानी हमले कर रहे

बता दें कि इससे पहले भी राहुल गांधी सीधे प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर अरबपति कारोबारियों से करीबी रखने के आरोप लगाते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ‘मोदी का परिवार’ अभियान शुरू होने पर अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर सरकार पर निशाना साधा था। सियासी गतिविधियों के बीच यह जानना भी अहम है कि राहुल को केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बयान देते समय संयम बरतने की नसीहत दी है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here